नेपाल में बूढ़ी गंडकी नदी के उफान ने आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है। आरुघाट क्षेत्र में नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और नदी के किनारों से दूर रहने की सलाह दी है। हालात को देखते हुए आरुघाट से त्रिशूली दोभान तक विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ऐतिहासिक सेती पुल के बाढ़ में बहने का दावा किया जा रहा है। नदी के तेज बहाव और लगातार बढ़ते पानी ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
