सैलरी में ₹20 लाख की बढ़ोतरी, फिर भी नौकरी जॉइन करने से डर रहा कर्मचारी, जानें क्यों

नई नौकरी में लाखों रुपये का सैलरी हाइक मिलने की खुशी एक कर्मचारी के लिए उस वक्त चिंता में बदल गई, जब उसे अपनी पुरानी बॉस के साथ काम करने का पता चला। तीन साल पहले विवाद के बाद उसने नौकरी छोड़ी थी। अब वह असमंजस में है कि नई नौकरी जॉइन करे या HR से बात करे

अपडेटेड Oct 15, 2026 पर 10:52 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कर्मचारी के मुताबिक, नई कंपनी में उसका मैनेजर वही पूर्व सुपरवाइजर थी

नई नौकरी, बेहतर पद और लाखों रुपये की अतिरिक्त सैलरी मिलने पर किसी की भी खुशी सातवें आसमान पर होगी। लेकिन अगर जॉइनिंग से पहले पता चले कि जिस बॉस की वजह से आपने तीन साल पहले नौकरी छोड़ी थी, अब उसी के अंडर काम करना होगा, तो क्या करेंगे? Reddit पर एक कर्मचारी ने कुछ ऐसी ही परेशानी साझा की है। बड़ी कंपनी में शानदार ऑफर मिलने के बाद उसकी खुशी उस समय चिंता में बदल गई, जब उसे अपने नए मैनेजर की पहचान पता चली। अब वह समझ नहीं पा रहा कि नौकरी जॉइन करे या पहले HR से बात करे।

नई नौकरी में मिला 22,000 डॉलर का सैलरी हाइक

Reddit पर कर्मचारी ने बताया कि वह 29 साल का है और मेडिकल बिलिंग के क्षेत्र में काम करता है। कई महीनों तक नौकरी तलाशने के बाद उसे एक बड़ी कंपनी में सीनियर पद का ऑफर मिला। इस नौकरी में उसकी सालाना सैलरी 22,000 डॉलर बढ़ने वाली थी, जो करीब 20.94 लाख रुपये के बराबर है।


कर्मचारी ने ऑफर स्वीकार कर लिया और अपनी पुरानी नौकरी से इस्तीफा भी दे दिया। उसे लगा कि करियर में आगे बढ़ने का शानदार मौका मिल गया है। लेकिन HR से ऑनबोर्डिंग शेड्यूल मिलने के बाद उसकी चिंता बढ़ गई।

तीन साल पुराना विवाद फिर आया सामने

कर्मचारी के मुताबिक, नई कंपनी में उसका मैनेजर वही पूर्व सुपरवाइजर थी, जिसके साथ तीन साल पहले उसका गंभीर विवाद हुआ था। उसने आरोप लगाया कि पुरानी नौकरी में बिलिंग से जुड़ी एक बड़ी गलती के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया गया, जबकि उस गलती को मंजूरी खुद सुपरवाइजर ने दी थी।

जब कर्मचारी ने इस पर सवाल उठाए, तो विवाद उसके परफॉर्मेंस रिव्यू तक पहुंच गया। आखिरकार, इस घटना ने नौकरी छोड़ने के उसके फैसले को प्रभावित किया।

उसने बताया कि पूर्व सुपरवाइजर नई कंपनी में लगभग एक महीने पहले ही आई थी। इसी वजह से इंटरव्यू के दौरान उसे इस बात का पता नहीं चला। अब उसे डर है कि मैनेजर उसका नाम देखते ही पुरानी घटना पहचान लेगी।

neha (1)

Reddit यूजर्स ने क्या सलाह दी?

पोस्ट पर कई लोगों ने कर्मचारी को जल्दबाजी में नौकरी छोड़ने से मना किया। कुछ यूजर्स ने कहा कि तीन साल में परिस्थितियां और व्यवहार बदल सकते हैं, इसलिए पहले पेशेवर तरीके से काम शुरू करना चाहिए।

दूसरों ने सलाह दी कि मैनेजर के साथ होने वाली जरूरी बातचीत, ईमेल और काम से जुड़े फैसलों का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाए। यदि भविष्य में कोई विवाद होता है, तो ये दस्तावेज मददगार हो सकते हैं। कुछ यूजर्स ने यह भी सुझाव दिया कि समस्या दोबारा सामने आने पर तथ्यों के साथ HR से संपर्क करना चाहिए।

नौकरी छोड़े या नए मौके को दे एक मौका?

कर्मचारी के सामने अब सवाल है कि क्या पुराने अनुभव के डर से वह बेहतर करियर अवसर गंवा दे। Reddit पर ज्यादातर सलाह यही रही कि पहले स्थिति को समझे और भावनाओं में आकर फैसला न करे। हालांकि, पुराने विवाद की गंभीरता को देखते हुए HR से बातचीत करना भी एक विकल्प है।

यह मामला दिखाता है कि नौकरी बदलते समय सैलरी के साथ कार्यस्थल के रिश्ते और पेशेवर व्यवहार भी महत्वपूर्ण होते हैं।

LLB की पढ़ाई के साथ Blinkit में डिलीवरी करने लगा छात्र, पहले दिन कमाए इतने रुपये

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।