नई नौकरी, बेहतर पद और लाखों रुपये की अतिरिक्त सैलरी मिलने पर किसी की भी खुशी सातवें आसमान पर होगी। लेकिन अगर जॉइनिंग से पहले पता चले कि जिस बॉस की वजह से आपने तीन साल पहले नौकरी छोड़ी थी, अब उसी के अंडर काम करना होगा, तो क्या करेंगे? Reddit पर एक कर्मचारी ने कुछ ऐसी ही परेशानी साझा की है। बड़ी कंपनी में शानदार ऑफर मिलने के बाद उसकी खुशी उस समय चिंता में बदल गई, जब उसे अपने नए मैनेजर की पहचान पता चली। अब वह समझ नहीं पा रहा कि नौकरी जॉइन करे या पहले HR से बात करे।
