Get App

जन्म लेते ही नवजात की घनी मूंछें और दाढ़ी देखकर लोग हैरान! AI का है कमाल या सच वायरल वीडियो? जानें पूरा मामला

Newborn With Moustache Viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नवजात बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं। यूजर्स जमकर मजे भी ले रहे हैं। वीडियो में बच्चे के ऊपरी होंठ और गालों के आसपास काले बाल दिखाई दे रहे हैं, जो देखने में किसी वयस्क की मूंछों जैसे लगते हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, यह वीडियो भारत का नहीं है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 25, 2026 पर 10:19 AM
जन्म लेते ही नवजात की घनी मूंछें और दाढ़ी देखकर लोग हैरान! AI का है कमाल या सच वायरल वीडियो? जानें पूरा मामला
Newborn With Moustache Viral: नवजात बच्चे की घनी मूंछों वाला वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है

Newborn With Moustache Viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नवजात बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। वीडियो में नवजात बच्चे के चेहरे पर घनी काली मूंछें और ठुड्डी पर दाढ़ी जैसी बालों की एक छोटी-सी परत दिखाई दे रही है। आमतौर पर नवजात शिशुओं का चेहरा बेहद कोमल और बालों से लगभग मुक्त नजर आता है। लेकिन इस बच्चे का लुक किसी अधेड़ उम्र के व्यक्ति जैसा दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि वीडियो देखकर लोग हंस भी रहे हैं। साथ ही इसकी सच्चाई पर सवाल भी उठा रहे हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या कोई बच्चा वास्तव में जन्म के समय ऐसी मूंछों के साथ पैदा हो सकता है या फिर यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल एडिटिंग का कमाल है?

सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, यह वीडियो इक्वाडोर का बताया जा रहा है। बच्चे के चेहरे पर मूंछें देखकर यूजर्स तरह-तरह की मजेदार टिप्पणियां कर रहे हैं। कोई उसे जन्म से ही अधेड़ उम्र का बता रहा है, तो कोई कह रहा है कि बच्चा पैदा होते ही अपनी 9 से 5 की नौकरी से परेशान हो गया है। फिलहाल, इस वीडियो की वास्तविकता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है। बच्चे के चेहरे पर प्राकृतिक बाल होना संभव है। ऐसे में वीडियो को सच या AI से बना हुआ बताने से पहले विश्वसनीय पुष्टि का इंतजार करना जरूरी है।

TikTok पर शेयर हुआ वीडियो, अस्पताल के बिस्तर पर दिखा बच्चा

वायरल क्लिप के बारे में बताया जा रहा है कि इसे TikTok पर @Chevisjunior नाम के यूजर ने शेयर किया था। वीडियो में एक नवजात बच्चा नीली चादर वाले अस्पताल के बिस्तर पर लेटा दिखाई देता है। बच्चे को तौलिये में लपेटा गया है। वह अपनी आंखें खोलता है। गर्दन हिलाता है और एक महिला के धीरे से छूने पर उसके चेहरे पर हल्की मुस्कान जैसी प्रतिक्रिया दिखाई देती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें