परिवार और सुकून के लिए छोड़ा विदेश, भारत लौटा कपल, हिमाचल में शुरू करेंगे नई जिंदगी

परिवार और सुकून के लिए कनाडा में अच्छी सैलरी पर काम कर रही दीप्ति नायर ने अपने पार्टनर के साथ भारत लौटने का फैसला किया है। विदेश में पैसे तो हैं लेकिन परिवार से दूरी और अकेलापन है। इसलिए उन्होंने हिमाचल प्रदेश में बसने और अपना खुद का काम शुरू करने का फैसला किया है।

अपडेटेड Oct 29, 2026 पर 9:27 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कनाडा की नौकरी छोड़ भारत लौट रहा है कपल, अब हिमाचल की वादियों में बिताएगा जीवन।

कनाडा में अच्छी सैलरी और आराम की जिंदगी छोड़कर आज एक भारतीय कपल हिमाचल प्रदेश में आकर रहने लगा है। दीप्ति नायर और उनके पार्टनर कनाडा में 1.3 करोड़ रुपये सालाना कमा रहे थे, लेकिन उन्होंने नौकरी छोड़ दी। हिमाचल के पहाड़, शांत और सुकून से भरी जिंदगी और कम खर्च में रहना उन्हें भा गया है। वो अपने इस फैसले से बहुत खुश हैं।

Moneycontrol की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों हमेशा से भारत लौटना चाहते थे। उनके माता-पिता मुंबई में रहते हैं, इसलिए परिवार के पास रहने की इच्छा भी इस फैसले की एक वजह बनी। विदेश में रहने के दौरान उन्हें अक्सर घर की याद आती थी। इसलिए भारत लौटकर उन्होंने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का फैसला किया।

क्यों छोड़ी कनाडा की नौकरी?


34 साल की दीप्ति नायर ने बताया कि वह और उनके पार्टनर अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते थे। उन्हें रोज की कॉर्पोरेट नौकरी से अलग कुछ करना था। कनाडा में पैसा और करियर दोनों अच्छा था, फिर भी वे एक ही रूटीन से बोर हो गए थे। इसलिए उन्होंने नौकरी छोड़कर भारत में नई शुरुआत करने का सोचा।

हिमाचल की वादियों ने जीत लिया दिल

हिमाचल अपने पहाड़ों, हरियाली और शांत माहौल के लिए जाना जाता है। यहां शहरों जैसी भागदौड़ नहीं है और कम पैसों में भी अच्छी और सुकून भरी जिंदगी जी सकते हैं। कपल को यही सुकून वाली जिंदगी चाहिए थी, इसलिए हिमाचल की वादियों ने उनके दिल को भा लिया। उनके लिए यह सिर्फ जगह बदलना नहीं, बल्कि जीने का तरीका बदलना था।

अपनों के करीब रहने की चाहत बनी बड़ी वजह

विदेश में रहते हुए उन्हें अक्सर परिवार की कमी खलती थी। उनके बुजुर्ग माता-पिता मुंबई में रहते हैं और अकेले होने की वजह से उनकी चिंता बनी रहती थी। कनाडा में सब कुछ होने के बावजूद अपनों से दूरी उन्हें हमेशा महसूस होती थी। भारत लौटने के बाद अब वे अपने माता-पिता के करीब रह सकते हैं और उनके साथ ज्यादा समय बिता सकते हैं, जो उनके इस फैसले की सबसे बड़ी वजहों में से एक रही।

अब नौकरी नहीं, खुद का बिजनेस करेंगे

दीप्ति और उनके पार्टनर का फैसला बताता है कि सफलता सिर्फ बड़ी सैलरी नहीं है, बल्कि परिवार के साथ रहना और सुकून भरी जिंदगी जीना भी असली सफलता अब यह कपल हिमाचल में रहकर अपना बिजनेस शुरू करने की तैयारी कर रहा है।

आज कई युवा विदेश की अच्छी सैलरी वाली नौकरी छोड़कर भारत लौट रहे हैं, ताकि वे परिवार के साथ रह सकें और अपना खुद का बिजनेस शुरू कर सकें। दीप्ति नायर और उनके पार्टनर की कहानी भी यही दिखाती है कि सुकून भरी जिंदगी और अपनों का साथ, पैसों से कहीं ज्यादा कीमती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।