Pahalgam Attack News: 'अरब सागर में मिलेंगे रहीम चाचा...': खान सर ने बताया पाकिस्तान को बर्बाद करने का शानदार प्लान, वीडियो वायरल

Pahalgam Terror Attack: सोशल मीडिया पर खान सर का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए एक शानदार प्लान के बारे में सरकार को सुझाव दिया है। खान सर ने भारत सरकार को सिंधु नदी पर एक नया बड़ा बांध बनाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को मिलने वाला सिंधु का पानी पूरी तरह से रोक दिया जाए

अपडेटेड Apr 29, 2025 पर 2:46 PM
Story continues below Advertisement
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में आतंकियों ने 22 अप्रैल को 26 निर्दोष लोगों को हत्या कर दी

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में गम और गुस्सा है। हर किसी की जुबान पर पाकिस्तान से बदले की मांग है। पहलगाम हमले में पाकिस्तान का कनेक्शन सामने आने लगा है। आम लोगों पर हमला करने वाले आतंकियों में से एक हाशिम मूसा की पहचान पाकिस्तानी सेना के पूर्व पैरा कमांडो के रूप में हुई है। पाक आतंकियो ने पहलगाम के बैसरन में 25 पर्यटकों सहित 26 नागरिकों की हत्या करके बड़ा हमला किया। पहलगाम हमले की जांच ने दक्षिण कश्मीर में आतंकी मददगारों के एक स्थानीय नेटवर्क की संलिप्तता को उजागर किया है।

पहलगाम में हुए क्रूर आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बहुत बढ़ गया है। एक साहसिक कदम उठाते हुए भारत सरकार ने सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है। साथ ही अटारी सीमा पर आवाजाही रोक दी है। सभी पाकिस्तानी वीजा रद्द कर दिए गए हैं।

खान सर का वीडियो वायरल


इस बीच, सोशल मीडिया पर खान सर का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए एक शानदार प्लान के बारे में सरकार को सुझाव दिया है। खान सर ने भारत सरकार को सिंधु नदी पर एक नया बड़ा बांध बनाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को मिलने वाला सिंधु का पानी पूरी तरह से रोक दिया जाए।

खान सर ने कहा कि गर्मियों के मौसम में पूरा पानी भारत के बांधों में रोककर रखा जाए। इसके बाद जब बरसात में बांध पूरी तरह भर जाए तब पानी पाकिस्तान को छोड़ दिया जाए। इससे पाकिस्तान में भीषण बाढ़ आ जाएगी और वह पूरी तरह से तबाह हो जाएगा। उन्होंने पाक पर तंज कसते हुए कहा कि इस प्लान से पाकिस्तान के रहीम चाचा सीधे अरब सागर में मिलेंगे।

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक बुधवार 30 अप्रैल को होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को सुबह 11 बजे बैठक बुलाई गई है। पिछले सप्ताह केंद्रीय मंत्रिमंडल की कोई बैठक नहीं हुई।

ये भी पढे़ं- Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तानी आर्मी का कमांडो निकला पहलगाम अटैक का मास्टरमाइंड आतंकी हाशिम मूसा, लश्कर के लिए कर रहा काम

केवल सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक 23 अप्रैल को हुई थी जिसमें पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की गई थी। सीसीएस की बैठक के बाद भारत ने पिछले बुधवार को पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को कम करने समेत कई कदमों की घोषणा की थी। खबर है कि बुधवार को CCS की भी बैठक होने वाली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।