Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में गम और गुस्सा है। हर किसी की जुबान पर पाकिस्तान से बदले की मांग है। पहलगाम हमले में पाकिस्तान का कनेक्शन सामने आने लगा है। आम लोगों पर हमला करने वाले आतंकियों में से एक हाशिम मूसा की पहचान पाकिस्तानी सेना के पूर्व पैरा कमांडो के रूप में हुई है। पाक आतंकियो ने पहलगाम के बैसरन में 25 पर्यटकों सहित 26 नागरिकों की हत्या करके बड़ा हमला किया। पहलगाम हमले की जांच ने दक्षिण कश्मीर में आतंकी मददगारों के एक स्थानीय नेटवर्क की संलिप्तता को उजागर किया है।
