Pema Khandu: अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू इस समय देश के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं। अरुणाचल प्रदेश के सीएम के तौर पर तीसरी बार शपथ लेने के बाद पेमा खांडू पूर्व सीएम गेगोंग अपांग के बाद सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता भी बन गए हैं। खांडू ने 17 जुलाई, 2016 को पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर पदभार संभाला था। तब से वे इस पद पर बने हुए हैं। इस तरह उन्होंने सीएम के तौर पर 10 साल पूरे कर लिए हैं।
