मूंछों वाली राजकुमारी जिसकी सुंदरता पर था पूरा जमाना फिदा, 13 पुरुषों ने दी जान और पति ने की थी 84 शादियां

सोशल मीडिया पर इस समय फारस की राजकुमारी की तस्वीर वायरल हो रही है। लोग इसे देखकर हैरान हैं कि आखिर उसमें ऐसी कौन सी खास खूबसूरती थी, जिसने सैकड़ों पुरुषों को दीवाना बना दिया। तस्वीर साधारण दिखती है, लेकिन उसके पीछे छुपा आकर्षण और करिश्मा सबको चौंका रहा है

अपडेटेड Dec 06, 2025 पर 10:21 AM
Story continues below Advertisement
फारस की इस राजकुमारी की तस्वीर इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रही है।

कहा जाता है कि असली खूबसूरती इंसान में नहीं, बल्कि देखने वालों की नजर में होती है। अगर आप इसे मानने को तैयार नहीं हैं, तो फारस की एक ऐतिहासिक राजकुमारी की कहानी जरूर पढ़ें। लोग अक्सर चेहरे और शारीरिक बनावट पर ध्यान देते हैं, लेकिन यह राजकुमारी इन पैमानों पर खरी नहीं उतरती थी। उसके पास मोटा शरीर और साधारण शक्ल थी, फिर भी लोग उसके पीछे दीवाने थे। सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखकर लोग दंग रह जाते हैं कि आखिर ऐसा क्या था, जिसने सैकड़ों पुरुषों को उसकी तरफ खींचा।

इस राजकुमारी की असली खूबसूरती उसकी सोच, प्रगतिशीलता और आत्मविश्वास में छुपी थी। कला, शिक्षा और महिलाओं के अधिकारों के लिए उसका जुनून उसे सिर्फ एक साधारण राजकुमारी नहीं, बल्कि इतिहास में अमर एक प्रेरक व्यक्तित्व बनाता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई राजकुमारी की तस्वीर


फारस की इस राजकुमारी की तस्वीर इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रही है। इसे देखने के बाद लोग हैरान हैं कि आखिर ऐसा क्या था, जिसने उसके पीछे सैकड़ों पुरुषों को दीवाना बना दिया। हालांकि तस्वीर में वो बेहद साधारण दिखती थीं, लेकिन उनकी सोच और प्रगतिशीलता उन्हें आज की महिलाओं से भी अलग बनाती थी।

प्यार ठुकराया, तो 13 पुरुषों ने की आत्महत्या

कजर राजकुमारी का जन्म 1883 में हुआ था। वे अमीर, गोरी और बेहद शिक्षित थीं। उनके जीवन में 145 पुरुषों ने शादी के लिए प्रस्ताव दिया, जिनमें से 13 ने उनका प्रस्ताव ठुकराए जाने पर आत्महत्या कर ली। अंत में उन्होंने अपने प्रेमी से विवाह किया। उनके पति का नाम राजा नासिर अल दीन शाह काजर था. 47 साल के राज में ईरान के बादशाह रनासिर अल दीन शाह काजर ने 84 शादियां की. जहरा इन्हीं में से एक थीं.

प्रगतिशील सोच ही असली खूबसूरती

राजकुमारी ज़हरा कला में पारंगत थीं—एक चित्रकार और लेखिका भी। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के लिए पूरे जीवन संघर्ष किया और ईरान की महिलाओं के लिए रास्ता खोला। पश्चिमी कपड़े पहनना और समाज के बंधनों को चुनौती देना उनकी असली खूबसूरती का प्रतीक था। उनकी सोच और साहस ने उन्हें सच्ची खूबसूरती की देवी बना दिया।

Indigo की फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से अपनी ही रिसेप्शन में नहीं पहुंच सका कपल, फिर ऐसे लगाया जुगाड़ कि वीडियो हो गया वायरल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।