Punjab Woman Wins Lottery: किस्मत कब और कैसे पलट जाए, कोई नहीं जानता। पंजाब के फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में रहने वाली बिमला देवी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। मजदूरी से परिवार चलाने वाले घर में अचानक खुशियों की ऐसी सौगात आई कि हर कोई हैरान रह गया। बिमला देवी ने महज 7 रुपये खर्च करके सिक्किम सरकार की लॉटरी का टिकट खरीदा था। अगले ही दिन जब नतीजा आया, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनके टिकट पर 1 करोड़ रुपये का इनाम निकला। अब परिवार को उम्मीद है कि इस रकम से आर्थिक परेशानियां दूर होंगी और बच्चों का भविष्य बेहतर बनाया जा सकेगा।
