IMD Rain Alert: इस सप्ताह इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश! पूर्वोत्तर में बिगड़े हालात, असम और मेघालय में रेड अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

IMD Rain Alert: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सड़कें नदियों में तब्दील हो गई हैं। गांव टापू बन गए हैं। असम और मेघालय समेत पूर्वोतर राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ ने तबाही मचा दी है

अपडेटेड Jun 04, 2025 पर 10:17 AM
Story continues below Advertisement
IMD Rain Alert: अकेले मणिपुर में चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से 19,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं

IMD Rain Alert: इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के अनुसार बुधवार (4 जून) को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंधी आने और बारिश होने की आशंका है। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 6.9 डिग्री कम 33.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री कम 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD ने बुधवार को शहर में आंधी और बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत 11 भारतीय राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, असम और मेघालय में रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सड़कें नदियों में तब्दील हो गई हैं। गांव टापू बन गए हैं।

वीहं, असम और मेघालय समेत पूर्वोतर राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ ने तबाही मचा दी है। बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 36 पहुंच गई है। वहीं, 5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। अकेले मणिपुर में चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से 19,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। जबकि 3,000 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।


IMD ने असम और मेघालय के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसमें आने वाले सप्ताह में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा के लिए भी इसी तरह की चेतावनी जारी की गई है, जहां भी भारी बारिश होने की आशंका है। दक्षिण भारत में भी इन दिनों बारिश का हाल बुरा है। लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आ रही है।

भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह उत्तराखंड, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 7 दिनों के दौरान, केरल, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के ज्यादातर हिस्सों पर बारिश आ सकती है।

मौसम एजेंसी ने पूर्वी राजस्थान में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी का भी पूर्वानुमान लगाया है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में भी बारिश होने की उम्मीद है। इस क्षेत्र में 5 जून तक बारिश होने की उम्मीद है।

आईएमडी बुलेटिन के अनुसार, कुछ क्षेत्रों में संभावित गरज के साथ छींटे पड़ने और हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की उम्मीद है। अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश होने की आशंका है।

दक्षिण भारत में केरल, तटीय कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 5 जून तक मध्यम बारिश होने की आशंका है। साथ ही गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। इस दौरान केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है। आईएमडी ने कोंकण और गोवा क्षेत्र में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है।

ये भी पढ़ें- Delhi Classroom Scam: मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को ACB ने भेजा समन, ₹2,000 करोड़ का है 'क्लासरूम घोटाला'

IMD ने एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें मछुआरों को अगले कुछ दिनों में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में न जाने की चेतावनी दी गई है। केरल, कर्नाटक, गुजरात और लक्षद्वीप क्षेत्र में 6 जून तक खतरनाक स्थिति रहने की आशंका है। इन इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

Akhilesh Nath Tripathi

Akhilesh Nath Tripathi

Tags: #IMD

First Published: Jun 04, 2025 9:46 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।