Get App

IMD Rain Alert: इस सप्ताह इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश! पूर्वोत्तर में बिगड़े हालात, असम और मेघालय में रेड अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

IMD Rain Alert: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सड़कें नदियों में तब्दील हो गई हैं। गांव टापू बन गए हैं। असम और मेघालय समेत पूर्वोतर राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ ने तबाही मचा दी है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 04, 2025 पर 10:17 AM
IMD Rain Alert: इस सप्ताह इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश! पूर्वोत्तर में बिगड़े हालात, असम और मेघालय में रेड अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
IMD Rain Alert: अकेले मणिपुर में चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से 19,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं

IMD Rain Alert: इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के अनुसार बुधवार (4 जून) को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंधी आने और बारिश होने की आशंका है। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 6.9 डिग्री कम 33.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री कम 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD ने बुधवार को शहर में आंधी और बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत 11 भारतीय राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, असम और मेघालय में रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सड़कें नदियों में तब्दील हो गई हैं। गांव टापू बन गए हैं।

वीहं, असम और मेघालय समेत पूर्वोतर राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ ने तबाही मचा दी है। बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 36 पहुंच गई है। वहीं, 5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। अकेले मणिपुर में चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से 19,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। जबकि 3,000 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

IMD ने असम और मेघालय के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसमें आने वाले सप्ताह में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा के लिए भी इसी तरह की चेतावनी जारी की गई है, जहां भी भारी बारिश होने की आशंका है। दक्षिण भारत में भी इन दिनों बारिश का हाल बुरा है। लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आ रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें