Get App

Republic Day Parade 2026: कब और कैसे बुक करें रिपब्लिक डे परेड टिकट, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस

Republic Day Online Ticket Booking: अगर आप दिल्ली में 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग रिट्रीट समारोह का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो अब आप घर बैठे ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। टिकटों की बुकिंग आज यानी 5 जनवरी से शुरू हो गई है

Anchal Jhaअपडेटेड Jan 05, 2026 पर 9:29 AM
Republic Day Parade 2026: कब और कैसे बुक करें रिपब्लिक डे परेड टिकट, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस
Republic Day Online Ticket Booking: अगर आप ऑफलाइन टिकट खरीदना चाहते हैं, तो दिल्ली के छह प्रमुख स्थानों पर जा सकते हैं।

26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड और 29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट समारोह आयोजित होती है। हर साल देशवासियों के लिए गर्व, जोश और उत्साह का अद्वितीय अवसर लेकर आते हैं। ये न सिर्फ भारत की सांस्कृतिक धरोहर और सैन्य ताकत का प्रदर्शन हैं। बल्कि देशभक्ति की भावना को भी जागृत करते हैं। अगर आप इस भव्य और ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनना चाहते हैं। तो आपके लिए खुशखबरी है कि ऑनलाइन टिकट बुकिंग आज यानी 5 जनवरी से शुरू हो गई है। अब आप घर बैठे ही इन समारोहों में शामिल होने का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन टिकट बुकिंग की ये सुविधा खासकर उन लोगों के लिए बेहद आसान है, जो समय और स्थान की वजह से इन समारोहों में सीधे जाकर टिकट नहीं ले सकते।

वहीं, जो लोग ऑफलाइन टिकट लेना पसंद करते हैं, उनके लिए भी दिल्ली के प्रमुख स्थानों पर पूरी व्यवस्था की गई है। इस साल का गणतंत्र दिवस और बीटिंग रिट्रीट निश्चित रूप से देखने लायक और यादगार साबित होगा।

रिपब्लिक डे परेड और बीटिंग रिट्रीट के टिकट की जानकारी

इस साल गणतंत्र दिवस का 77 वां जश्न मनाया जाएगा। परेड में भाग लेने के लिए सरकार ने दो तरह की टिकट कैटेगरी रखी है। पहली कैटेगरी का टिकट ₹100 में उपलब्ध है, जबकि दूसरी कैटेगरी की कीमत ₹20 है। वहीं, बीटिंग रिट्रीट समारोह का टिकट ₹100 में मिलेगा, और फुल ड्रेस रिहर्सल के लिए टिकट ₹20 की दर से खरीदी जा सकती है। इन टिकटों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से 5 जनवरी सुबह 9 बजे से खरीदा जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें