Get App

Salary Hike vs Rent Increase: सैलरी से तेज बढ़ रहा रहने का किराया, बेंगलुरू का सॉफ्टवेयर इंजीनियर परेशान

Salary Hike vs Rent Increase: सैलरी हाइक और मकान के किराए में बढ़ोतरी की तुलना थोड़ा अटपटा लग रहा होगा। हालांकि मौजूदा माहौल में जब सैलरी में बढ़ोतरी पर दबाव दिख रहा है तो इसकी तुलना किराए से की जा रही है और अगर यही स्थिति बनी रही तो कभी ऐसा भी समय आ सकता है कि सैलरी से अधिक वेतन हो जाए

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 31, 2025 पर 10:39 AM
Salary Hike vs Rent Increase: सैलरी से तेज बढ़ रहा रहने का किराया, बेंगलुरू का सॉफ्टवेयर इंजीनियर परेशान
Salary Hike vs Rent Increase: बेंगलुरु के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने खुलासा किया है कि उसकी सैलरी हालिया अप्रेजल में महज 7.5 फीसदी बढ़ी है। वहीं मकानमालिक ने किराया 10 फीसदी बढ़ा दिया है। (File Photo- Pexels)

Salary Hike vs Rent Increase: बेंगलुरु के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने खुलासा किया है कि उसकी सैलरी हालिया अप्रेजल में महज 7.5 फीसदी बढ़ी है। वहीं मकानमालिक ने किराया 10 फीसदी बढ़ा दिया है। अब इसे लेकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर का कहना है कि आय से अधिक खर्च का यह रुझान बना रहता है तो किसी दिन ऐसा हो जाएगा कि सैलरी से अधिक उनका रहने का किराया हो जाएगा। उन्होंने ये बातें X (पूर्व नाम Twitter) पर लिखी जिस पर यूजर्स की जबरदस्त प्रतिक्रिया भी आ रही है। एक यूजर ने तो प्रतिक्रिया दी है कि बेंगलुरु में नौकरी करने का फायदा अब सिकुड़ता जा रहा है तो जिस पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने भी सहमति जताई है।

ऐसा है यूजर्स का रिस्पांस

Ray नाम के यूजर ने ट्वीट किया है कि सैलरी हाइक 7.5 फीसदी और रेंट में बढ़ोतरी 10 फीसदी तो इस हिसाब से किसी दिन सैलरी से अधिक रेंट हो जाएगा। इस पर एक सीए ने लिखा है कि शहरी जिंदगी बहुत बड़े स्कैम से गुजर रही है जैसे कि सैलरी में 7.5 फीसदी की बढ़ोतरी होती है लेकिन बिजली बिल में 12 फीसदी, किराए में 10 फीसदी और दूध में 15 फीसदी बढ़ोतरी होती है तो दूसरी तरफ बचत में 10 फीसदी की गिरावट आती है। सीए का कहना है कि यह सिर्फ महंगाई दर नहीं बल्कि बिना कानून के जीवनशैली से जुड़ा टैक्स सिस्टम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें