Get App

Snake in Monsoon: कोबरा, करैत या वाइपर? जानिए कौन सा सांप कहां दिखेगा

बरसात शुरू होते ही अचानक सांपों की मौजूदगी बढ़ जाती है। खेतों, घरों, यहां तक कि सड़कों पर भी वे नजर आने लगते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर बारिश के साथ ही ये रहस्यमयी मेहमान क्यों बाहर निकल आते हैं? आइए, जानें उनकी कहानी

MoneyControl News
अपडेटेड Jul 13, 2025 पर 12:15
Snake in Monsoon: कोबरा, करैत या वाइपर? जानिए कौन सा सांप कहां दिखेगा

इंडियन कोबरा
इस सांप की पहचान इसकी फैली हुई फन से होती है। बारिश में ये खेतों, नालियों और गीली जगहों पर पाया जाता है। बारिश में मेंढक और चूहे ज्यादा दिखते हैं, जिनका पीछा करते हुए कोबरा भी इंसानी बस्तियों के पास आ जाता है। Photo credit: Canva

कॉमन करैत
करैत रात में निकलता है और बहुत शांत होता है। बारिश की रातों में यह कभी-कभी घरों में भी घुस जाता है। इसका डंक बहुत खतरनाक होता है, लेकिन दर्द नहीं होता, जिससे लोग देर से इलाज कराते हैं। Photo credit: Canva

रसेल्स वाइपर
मोटा, भारी और फुर्तीला यह सांप बारिश के बाद तेजी से बढ़ी घास में छिपा होता है। ये हमला नहीं करता, लेकिन अगर डर गया तो पीछे नहीं हटता। खेतों में काम करने वाले इसे अक्सर देख लेते हैं। Photo credit: Canva

सॉ-स्केल्ड वाइपर
यह छोटा सांप शुष्क इलाकों में रहता है, लेकिन बारिश होने पर बाहर निकल आता है। अगर इसकी हल्की खड़खड़ाहट सुनाई दे, तो सतर्क हो जाएं। ये अपने शरीर को रगड़कर आवाज करता है, जो चेतावनी होती है। Photo credit: Canva

इंडियन रॉक पायथन
यह विशाल अजगर बारिश के समय जंगलों से बाहर निकल कर सड़कों या गांवों की सीमा तक आ जाता है। ज़्यादातर शांत रहता है और तभी हमला करता है जब उसे छेड़ा जाए। Photo credit: Canva

रैट स्नेक
यह सांप कोबरा जैसा दिखता है लेकिन ज़हरीला नहीं होता। बारिश में यह चूहों और मेंढकों का शिकार करता है, जिससे खेतों और घरों को फायदा होता है। अक्सर बगीचों और घरों के पास दिखता है। Photo credit: Canva

चेकर्ड कीलबैक
ये अर्ध-जलसांप है और बारिश में खूब दिखाई देता है। नहरों, तालाबों और गीले खेतों के पास दिखता है। ज़हरीला नहीं होता, लेकिन डिस्टर्ब किया जाए तो फुफकार सकता है। Photo credit: Canva

ब्रॉन्ज-बैक ट्री स्नेक
यह सांप आमतौर पर पेड़ों में रहता है। लेकिन तेज़ बारिश के समय नीचे उतर आता है और कभी-कभी इमारतों के पास दिख जाता है। यह फुर्तीला होता है और इंसानों से दूर रहना पसंद करता है। Photo credit: Canva

पिट वाइपर
बांस पिट वाइपर और मलबार पिट वाइपर दोनों ही बारिश में ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं। ये ज़हरीले होते हैं और पेड़ों या पत्तों में इतने अच्छे से छिपते हैं कि दिखाई नहीं देते। खासकर साउथ इंडिया और वेस्टर्न घाट्स में मिलते हैं। Photo credit: Canva

सब समाचार

+ और भी पढ़ें