Get App

Monsoon in Delhi: झमाझम में भीगने के लिए तैयार रहें दिल्ली वाले, इस तारीख तक पहुंच सकता है मानसून; गर्मी से मिलेगी राहत

IMD के मुताबिक, अगले सप्ताह देश के बाकी हिस्सों में भी सामान्य तारीख से पहले ही मानसून की बारिश होने की संभावना है। भारत के कृषि क्षेत्र के लिए मानसून महत्वपूर्ण है, जो लगभग 42 प्रतिशत आबादी की आजीविका का जरिया है और देश के सकल घरेलू उत्पाद में 18.2 प्रतिशत का योगदान देता है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jun 19, 2025 पर 11:27 PM
Monsoon in Delhi: झमाझम में भीगने के लिए तैयार रहें दिल्ली वाले, इस तारीख तक पहुंच सकता है मानसून; गर्मी से मिलेगी राहत
मानसून अपनी सामान्य तारीख 30 जून से पहले ही 22 जून तक दिल्ली पहुंच सकता है।

पिछले दो दिनों में मध्य, पश्चिमी और पूर्वी भारत के बड़े हिस्से में पहुंचने वाला दक्षिण-पश्चिमी मानसून अगले 2 से 3 दिनों में दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में दस्तक दे सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 20 जून से 25 जून के बीच हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख सहित उत्तर-पश्चिमी भारत के बड़े हिस्सों में बारिश का अनुमान है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, IMD के एक अधिकारी ने कनफर्म किया है कि मानसून अपनी सामान्य तारीख 30 जून से पहले ही 22 जून तक दिल्ली पहुंच सकता है। IMD के मुताबिक, अगले सप्ताह देश के बाकी हिस्सों में भी सामान्य तारीख से पहले ही मानसून की बारिश होने की संभावना है। जून की शुरुआत से ही बारिश की कमी के कारण तापमान में तेज बढ़ोतरी हुई, जिससे 8-9 जून से उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत के बड़े हिस्से में लोगों को लू की स्थिति का सामना करना पड़ा।

इस साल 24 मई को ही केरल पहुंच गया मानसून

मानसून आमतौर पर 1 जून तक केरल में दस्तक देता है, 11 जून तक मुंबई पहुंचता है और 8 जुलाई तक पूरे देश में मौसम के इस सिस्टम के कारण बारिश होती है। 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से पीछे हटना शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस चला जाता है। लेकिन इस साल मानसून 24 मई को ही केरल पहुंच गया। इससे पहले साल 2009 में ऐसा देखा गया था, जब मानसून 23 मई को ही केरल पहुंच गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें