सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो श्रीलंका के एक पादरी फादर जेरोम फर्नांडो का है। वीडियो में वह एयर इंडिया प्लेन क्रैश से महीनों पहले ऐसी दुर्घटना होने की भविष्यवाणी करते दिख रहे हैं। वीडियो को अरबपति बिजनेसमैन और आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। 1.33 मिनट की क्लिप में फादर फर्नांडो दो बार ऐसी हवाई दुर्घटना को लेकर चेतावनी देते दिख रहे हैं।
