अमेरिका के वॉशिंगटन में एक मां अपनी बेटी को डेंटिस्ट के पास लेकर गई थी। उसे खबर भी नहीं थी, कि इस मुलाकात में कुछ ऐसा होगा, जिसके बारे में उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा। ओफेलिया (पहचान उजागर नहीं करने की शर्त के साथ) ने बताया कि वो अपने 13 साल की बेटी को ऑर्थोडेन्टिस्ट के पास ब्रेसेज सेट करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए लेकर गई थी। यहां डॉक्टरों ने उसके मुंह का एक्स-रे किया।
