श्रीनगर ड्यूटी पर लौट रहे सेना के जवान को मेरठ टोल कर्मचारियों ने खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद 4 गिरफ्तार

Video Viral: यह घटना एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें जवान को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा जा रहा है। हमलावर उसे गालियां दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने चार टोल कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। मेरठ पुलिस ने बताया कि चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए अतिरिक्त टीमें तैनात की गई हैं

अपडेटेड Aug 18, 2025 पर 2:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Video Viral: श्रीनगर ड्यूटी पर लौट रहे सेना के जवान की टोल पर भीड़ के चलते कहासुनी हो गई थी

Video Viral: उत्‍तर प्रदेश के मेरठ में टोल प्लाजा कर्मचारियों की गुंडई का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है, जहां सेना के एक जवान कपिल को दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया। उसकी खंभे से बांधकर भी बेरहमी से पिटाई की गई। यह घटना एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें जवान को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा जा रहा है। हमलावर उसे गालियां दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने चार टोल कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।

छुट्टी खत्म होने के बाद श्रीनगर ड्यूटी पर लौट रहे कपिल की टोल पर भीड़ के चलते कहासुनी हो गई थी। कर्मचारियों ने टोल मांगा तो कपिल ने I-card दिखाया। फिर भी टोलकर्मी नहीं माने। इसके बाद विवाद बढ़ता गया। पिर टोल कर्मियों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पिटना शुरू कर दिया और खंभे से बांध दिया।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो सरूरपुर थाना क्षेत्र के भुनी टोल प्लाजा का है। जवान नजदीक के ही एक गांव का रहने वाला है। वह इस समय भारतीय सेना में कश्मीर में तैनात है। फिलहाल अब पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश की जा रही है।


फौजी को पीटने की घटना से आक्रोशित गांववालों ने टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ की। कल 19 अगस्त को सुबह इस मामले पर पंचायत बुलाई गई। वीडियो में कम से कम पांच कर्मचारी जवान और उसके चचेरे भाई पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक हमलावर ने सिपाही को एक खंभे से बुरी तरह जकड़ रखा है।

मेरठ पुलिस ने पुष्टि की है कि चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि विवाद टोल छूट के दावों को लेकर शुरू हुआ था। जवान ने कथित तौर पर तर्क दिया कि उनका गांव टैक्स-मुक्त क्षेत्र में आता है। लेकिन वह नहीं माने और उनके साथ मारपीट करने लगे। इस हमले की कड़ी निंदा हो रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जवान के परिवार की शिकायत पर सरूरपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। NDTV ने मिश्रा के हवाले से बताया, "कपिल भारतीय सेना में है। वह अपनी पोस्ट पर लौट रहा था। भूनी टोल बूथ पर लंबी कतार लगी थी। वह जल्दी में था और उसने टोल बूथ के कर्मचारियों से बात की। बहस शुरू हो गई और टोल बूथ के कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट की। उसके परिवार की शिकायत पर सरूरपुर थाने में मामला दर्ज किया गया।" अधिकारी ने आगे बताया कि सीसीटीवी और वायरल वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़ें- 'ईश्वर ने मुझे पाकिस्तान का रक्षक बनाया है'; राष्ट्रपति बनने की चर्चा पर पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने तोड़ी चुप्पी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।