Karwa Chauth Mehndi Designs: इस करवा चौथ हाथों पर ऐसे सजाएं अपने सुहाग के नाम की मेहंदी, त्योहार की बढ़ जाएगी रंगत

Karwa Chauth Mehndi Designs: करवा चौथ का त्योहार हर सुहागन के लिए बेहद खास होता है। इस दिन के लिए महिलाएं जहां तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़तीं, वहीं हाथों में शानदार मेहंदी लगाना हर किसी के लिए एक जरूरी रिवाज है।

अपडेटेड Oct 05, 2025 पर 15:32
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
करवा चौथ का त्योहार हर सुहागन के लिए बेहद खास होता है। इस दिन के लिए महिलाएं जहां तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़तीं, वहीं हाथों में शानदार मेहंदी लगाना हर किसी के लिए एक जरूरी रिवाज है। आइए जानते हैं इस बार के करवा चौथ के लिए यूनिक और ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइनों के बारे में।
करवा चौथ का त्योहार हर सुहागन के लिए बेहद खास होता है। इस दिन के लिए महिलाएं जहां तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़तीं, वहीं हाथों में शानदार मेहंदी लगाना हर किसी के लिए एक जरूरी रिवाज है। आइए जानते हैं इस बार के करवा चौथ के लिए यूनिक और ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइनों के बारे में।

मोर, पेड़ और महल वाला डिजाइन
इस डिजाइन में एक हाथ पर खूबसूरत मोर, पेड़ और महल की आर्ट बनाई गई है। दूसरे हाथ पर महिला को सजे-धजे रूप में चंद्रमा को अर्घ्य देते हुए दर्शाया गया है। फिंगर टिप्स पर दीपक की आकृति और ‘हैप्पी करवा चौथ’ की लिखावट भी खास आकर्षण है।

छन्नी से चांद देखने वाली डिजाइन
यह डिजाइन खास करवा चौथ थीम को दर्शाता है जिसमें महिला छन्नी से चांद देख रही है। कलाई पर थाली, कलश, छन्नी, दिया और पूजा के अन्य सामान बनाए गए हैं, जबकि आसपास गमलों का भी फाइन काम किया गया है।

पति-पत्नी का प्यार
इस डिजाइन में एक हाथ पर महिला को चंद्रमा के सामने और पास में अपने पति के साथ दिखाया गया है। कलाई पर नेट और छन्नी का डिटेल वर्क है। दूसरे हाथ पर चांद, स्लोगन और ‘हैप्पी करवा चौथ’ लिखा गया है।

दो मोर और चंद्रमा का मिश्रण
यह डिजाइन बहुत ही आकर्षक है जिसमें एक हाथ पर दो मोर, पेड़ और चंद्रमा बनाकर जालीदार डिजाइनों से सजाया गया है। दूसरे हाथ पर सजी-धजी महिला को चांद देखते हुए बारीकी से दर्शाया गया है, जिसमें ड्रेस और दुपट्टे का पैटर्न भी नजर आता है।

पूजा की थाली
इसमें एक हाथ पर पूजा की थाली के साथ करवा चौथ की विशेज लिखा गया है। साथ में पत्तियों और जाली का 3D आर्ट भी शामिल है। दूसरे हाथ पर महिला को पूजा की थाली पकड़े और चांद निहारते हुए खूबसूरती से दिखाया गया है।

इस डिजाइन में एक सर्कल के अंदर बालकनी की ग्रिल पर पूजा की थाली, पर्दे और चंद्रमा बनाया गया है। आसपास 3D फूल और पत्तियों की कलाकारी है। दूसरे हाथ पर महिला की सुंदर आकृति और चंद्रमा देखने की झलक है।

इस खास डिजाइन में महिलाएं पूरे सोलह श्रृंगार के साथ दिखती हैं और पूजा की थाली में चीज़ों को बहुत बारीकी से उकेरा गया है। उंगलियों पर कलात्मक जाल और दीपक का डिजाइन बनाया गया है।