22 साल के बीटेक फाइनल ईयर स्टूडेंट ने 1 हफ्ते में कमाए 3.8 लाख, पोस्ट शेयर कर खुशी जाहिर की

22 साल की बीटेक के फाइनल ईयर का स्टूडेंट ने पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि मैं अपनी कमाई का शो ऑफ नहीं कर रही हूं। बस मैं अपनी खुशी जाहिर करना चाहती थी। इतनी कमाई करने के बावजूद अभी भी इंटर्नशिप या नौकरी की तलाश में हूं।

अपडेटेड Nov 26, 2026 पर 2:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
छात्र ने लिखा कि मैं यहां लंबे समय से बस पोस्ट पढ़ता रहा हूं, लेकिन अब तक मेरे पास ऐसा कुछ नहीं था जिसे लेकर मैं गर्व कर सकूं।

22 साल की बीटेक के फाइनल ईयर का स्टूडेंट का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने लिखा- इससे पहले कि कोई मुझे जज करे मैं बता दूं कि मेरे लिए यह रकम कोई बहुत बड़ी बात (flex) नहीं है, हालांकि यह एक माइलस्टोन जरूर है। मैं कोई दिखावा नहीं करना चाहता बस अपनी खुशी किसी के साथ बांटना चाहता था, इसलिए यहां पोस्ट कर दिया।

छात्र ने लिखा कि मैं यहां लंबे समय से बस पोस्ट पढ़ता रहा हूं, लेकिन अब तक मेरे पास ऐसा कुछ नहीं था जिसे लेकर मैं गर्व कर सकूं। थोड़ा बैकग्राउंड दूं तो, मैं बीटेक के फाइनल ईयर का स्टूडेंट हूं और इतनी कमाई करने के बावजूद अभी भी इंटर्नशिप या नौकरी की तलाश में हूँ।

पिछले नवंबर में मैंने एक ब्लॉकचेन कंपनी के लिए रेफरल का काम करके एक हफ्ते में 60 हजार रुपये कमाए थे। वह अपने आप में एक अलग कहानी है, लेकिन जब वह काम खत्म हुआ तो मुझे लगा कि इतनी रकम एक हफ्ते में दोबारा कमाने में मुझे कम से कम 5 साल लग जाएंगे।


अब जुलाई 2026 की बात करें तो मैंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है! मैंने एक हफ्ते में 3 अलग-अलग कॉन्ट्रैक्ट जॉब्स करके 80 हजार रुपये कमाए—एक से 20 हजार, दूसरे से 40 हजार और तीसरे से 10 हजार। उस समय मैं 3 जॉब्स एक साथ करके जबरदस्त काम कर रहा था, लेकिन यह ज्यादा दिन नहीं चला। मैं पूरी तरह थक (burnout) गया और धीरे-धीरे सब खत्म हो गया। मैं वापस जीरो पर आ गया। लेकिन फिर...

पिछले हफ्ते मुझे एक कंपनी में 'एजेंट इवैल्यूएशन' (agent evals) और कुछ अन्य कामों के लिए चुन लिया गया। मैं उनके लिए काम करके हर घंटे 50-60 डॉलर कमा रहा हूं। दिन में 12 घंटे कड़ी मेहनत कर रहा हूं, लेकिन मुझे यह काम बहुत पसंद आ रहा है। ऐसा लगता है जैसे मैं इसी काम के लिए बना हूं। पता नहीं यह कब तक चलेगा—हो सकता है यह बस कुछ समय के लिए ही हो—लेकिन फिलहाल मैं इसे बहुत एन्जॉय कर रहा हूं।

I think I just made 3.8L in a week at the age of 22 by u/breadspread47 in Indian_flex

तो असली बात यह पैसा या कोई नंबर नहीं है, बल्कि यह एहसास है कि मैं इसी फील्ड के लिए बना हूं और इसमें अपना करियर बनाने का कोई न कोई रास्ता जरूर निकाल लूंगा। आप सभी का धन्यवाद अपना ख्याल रखें। एक और 'पैसे वाली' पोस्ट के लिए माफी चाहता हूं!

छात्र की इस पोस्ट पर अब लोग अपनी राय रख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- बधाई हो.. लेकिन अब मॉडल्स को फेल करना सच में बहुत मुश्किल हो गया है, पहले यह काफी आसान था। मॉडल्स बहुत तेजी से बेहतर हो रहे हैं। एक ने लिखा- यह उतना मुश्किल नहीं लगता।

वहीं एक यूजर ने कहा कि-अगर आप रोज 12 घंटे काम करते रहेंगे, तो जल्द ही बैन हो जाएंगे। इसका बस एक ही अपवाद हो सकता है—अगर आपका काम बेहतरीन क्वालिटी का हो, लेकिन यह बहुत ही रिस्की है। आपकी उम्र अभी 22 साल है, इसलिए जल्दबाजी न करें और महीने के 2-3 लाख रुपये कमाने पर ही ध्यान दें। आप बहुत आगे तक जाएंगे। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मैं खुद एक साल से ज्यादा समय से इसी प्लेटफॉर्म पर हूं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।