Get App

'सिर्फ अनुष्का और ऐश्वर्या से ही नहीं कई लड़कियों...': तेज प्रताप के मामा साधु यादव का सनसनीखेज दावा

Tej Pratap Yadav News: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने रविवार (25 मई) को अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के कारण छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। साथ ही उनके साथ सभी पारिवारिक संबंध भी तोड़ दिए। लालू प्रसाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में यह घोषणा की

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 26, 2025 पर 4:34 PM
'सिर्फ अनुष्का और ऐश्वर्या से ही नहीं कई लड़कियों...': तेज प्रताप के मामा साधु यादव का सनसनीखेज दावा
Tej Pratap Yadav News: तेज प्रताप यादव पर उनके मामा साधु यादव ने सनसनीखेज आरोप लगाया है

Tej Pratap Yadav News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। साथ ही उनके साथ सभी पारिवारिक संबंध भी तोड़ दिए हैं। लालू प्रसाद ने रविवार (25 मई) दोपहर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में यह घोषणा की। इसके एक दिन पहले तेज प्रताप के फेसबुक पेज से शनिवार शाम को घोषणा की गई थी कि वह एक युवती के साथ 12 साल से रिश्ते में हैं। हालांकि, उन्होंने कुछ घंटों बाद ही दावा किया कि उनका फेसबुक पेज हैक हो गया था।

तेज प्रताप शादीशुदा हैं। उनकी तलाक याचिका अब भी पटना के एक फैमिली कोर्ट में लंबित है। इस बीच, तेज प्रताप के बड़े मामा साधु यादव ने अपने भांजे पर सनसनीखेज आरोप लगया है। हालांकि लालू परिवार से अब उनके रिश्ते अच्छे नहीं हैं। यही वजह है कि उन्होंने लालू परिवार और तेज प्रताव यादव पर जमकर निशाना साधते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी के भाई और लालू प्रसाद के साले साधु यादव ने तेज प्रताप पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने तेज प्रताप यादव के कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध होने का दावा किया लगाया है। उन्होंने मीडिया को बताया कि यह कोई नई बात नहीं है। तेज प्रताप को पहले भी कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध रहे हैं। साधु ने दावा किया कि ये कोई चौंकने वाली बात नहीं है। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने किस दबाव में ये फैसला लिया है ये बिहार की जनता जानती है।

साधु यादव ने तेज प्रताप पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह तो खगौल के एक कायस्त समाज की लड़की को भी रखे हुए थे। उन्होंने दावा किया कि लालू प्रसाद ने उस लड़की को कथित तौर पर 10 नंबर में बुलाकर उसको पांच करोड़ रुपये दिए थे। साथ ही दिल्ली के कनॉट प्लेस में फ्लैट भी दिलवाया था। साधु यादव ने कहा कि वह लड़की वहीं रहती है और उसका भाई का नौकरी करता है। हालांकि, उन्होंने इसका कोई सबूत नहीं दिखाया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें