Get App

Indoor Plants: इंडोर गार्डनिंग के लिए बेस्ट हैं ये प्लांट, कम स्पेस में भी आराम से करते हैं ग्रो

छोटे अपार्टमेंट या फ्लैट में प्लांट से हरियाली लाना मुश्किल लगता है, लेकिन सही इंडोर प्लांट से आप थोड़े से स्पेस में भी ताजगी, सुंदरता और एयर-प्यूरीफिकेशन ला सकते हैं।

Edited By: Shradha Tulsyan
अपडेटेड Aug 02, 2025 पर 22:07
Indoor Plants: इंडोर गार्डनिंग के लिए बेस्ट हैं ये प्लांट, कम स्पेस में भी आराम से करते हैं ग्रो

छोटे अपार्टमेंट या फ्लैट में प्लांट से हरियाली लाना मुश्किल लगता है, लेकिन सही इंडोर प्लांट से आप थोड़े से स्पेस में भी ताजगी, सुंदरता और एयर-प्यूरीफिकेशन ला सकते हैं।

कुछ ऐसे प्लांट्स होते हैं जो छोटे जगह में भी अच्छे से ग्रो कर सकते हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि कम रख-रखाव वाले पौधों कौन से होते हैं।

स्नेक प्लांट
सांप जैसा लंबा और पतला पत्ता दिखने वाला यह पौधा बहुत कम रोशनी में भी ठीक से ग्रो करता है और जमीन सूखी होने पर ही पानी की जरूरत पड़ती है। एक्जॉस्ट फॉर्मैल्डीहाइड और बेंजीन जैसे हानिकारक गैसों को खुद सोख लेता है, इसलिए यह हवा साफ रखने में भी मदद करता है ।

जेड प्लांट
इस पौधे के ग्लॉसी पत्ते होते हैं इसके साथ ही कम पानी और रोशनी की आवश्यकता होती है इस पौधे को और इस पौधे की जड़ कभी नहीं सूखती है। घर में सजावट के लिए परफेक्ट है ये प्लांट।

पोथोस या मनी प्लांट
ट्रेलिंग पौधा जो शेल्फ, हुक या हींगिंग पॉट में खूब खूबसूरत दिखता है। इसे सीमित जगह और कम लाइट में भी आसानी से बढ़ाया जा सकता है। साथ ही ये पौधी पॉजीटीव एनर्जी देता है।

स्पाइडर प्लांट
बच्चों जैसे छोटे पौधे अपने माता-पिता पौधे से लटकते हैं यह न सिर्फ प्यारा दिखता है, बल्कि हवा को भी फिल्टर करता है और रख-रखाव बहुत आसान होता है ।

पीस लीली प्लांट
लंबी सफेद फूलों वाला यह पौधा कम रोशनी में भी ठीक रहता है और हवा से टॉक्सिक गैस खीचने में माहिर है। अतिरिक्त नमी हवा में छोड़ने से सुखी कमरे में इसे रखने से राहत मिलती है ।

रबर प्लांट
बड़े चमकीले पत्तों वाला यह पॉवरफुल पौधा कम प्रकाश में भी ठीक रहता है, और एयर प्यूरिफाइंग गुणों के लिए जाना जाता है। एक छोटा वेरिएंट छोटे कमरे में भी खूब शोभा देता है ।

पौधों के इन वेरिएंट्स को आप छोटी जगह पर आसानी से ग्रो कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें