उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां शादी के बाद विदाई से पहले ही दुल्हन भाग गई। ये जानकार दूल्हा और उसके परिवार के पैरों तले जमीन ही खिसक गई। दूल्हे सुनील कुमार की पल्लवी से तीन महीने पहले सगाई हुई थी और शादी के दिन सब कुछ ठीक-ठाक चला। बारात आई, दोनों ने एक-दूसरे को वरमालाएं पहनाईं, रात में रस्में पूरी हुईं और दुल्हन स्टेज पर खुशी से नाचती भी दिखी। लेकिन अगली सुबह, जब परिवार विदाई की तैयारी कर रहा था, उन्हें पता चला कि पल्लवी अपने कमरे में नहीं है।
पहले तो सभी को लगा कि वह आस-पास ही कहीं होगी, लेकिन कई घंटों बाद, दोनों परिवारों ने पूरे इलाके में उसकी तलाश की, फिर भी उसका कोई पता नहीं चला। कोई सुराग न मिलने और बढ़ते तनाव के बीच, दूल्हे के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बारबांकी पुलिस का दावा है कि दुल्हन शायद अपने कथित प्रेमी के साथ भाग गई होगी। पुलिस का मानना है कि वह शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद देर रात घर से भाग गई। दूल्हे के परिवार ने अब दुल्हन के परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मोबाइल फोन रिकॉर्ड और CCTV कैमरों की जांच शुरू कर दी है ताकि पता लगाया जा सके कि वह आखिरी टाइम किसके साथ थी और कहां गई।
X पर पोस्ट किए गए वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया है, "डीजे फ्लोर पर दूल्हे के साथ डांस कर रही दुल्हन विदाई से ठीक पहले गायब हो गई। वरमाला हुई, सात फेरे पूरे हुए और दूल्हे ने उसकी मांग में सिंदूर भरा। लेकिन जब विदाई का समय आया, तो दुल्हन गायब थी। बारात बिना दुल्हन के ही घर लौट गई। दूल्हे सुशील ने शादी के लिए अपनी तीन बीघा जमीन भी गिरवी रख दी थी।"
दिलचस्प बात यह है कि दुल्हन ने बॉबी देओल के लोकप्रिय गाने "तेरा रंग बल्ले बल्ले" पर डांस किया और "जिंदगी भर भूलेगा, ना कर दूंगी वो हाल वे" के बोलों पर झूम उठी।
शादी के खर्च के लिए दूल्हे ने जमीन गिरवी रखी
सुशील कुमार ने शादी की तैयारियों के लिए 1,60,000 रुपए में जमीन गिरवी रखी थी। उन्होंने यह रकम दुल्हन के गहनों पर खर्च की और बारात के लिए 11 गाड़ियां भी बुक कीं। पल्लवी के लापता होने के बाद, सुशील ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने इलाके में भी तलाशी ली, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
दूल्हा, जो 23 साल का है, इंटरमीडिएट तक पढ़ा है और उसके दो भाई हैं। लापता हुई पल्लवी 18 साल की है और उसने आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की है।
दूल्हे ने बताया, "वरमाला पहनाई जा चुकी थी और सुबह 4 बजे तक शादी के फेरे पूरे हो गए थे। उसके बाद, दुल्हन भाग गई। हमने उनसे विदाई जल्दी खत्म करने को कहा, क्योंकि कार की दूसरी बुकिंग थी, लेकिन उसकी मां ने कहा कि सब ठीक है और वे विदाई की तैयारियां कर रहे हैं।"