Get App

UP News: नवरात्रि में धार्मिक स्थलों के पास बंद रहेंगी मीट-मछली की दुकानें, अवैध बूचड़खानों पर भी सीएम योगी का एक्शन

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध बूचड़खानों को बंद करने और धार्मिक स्थलों के 500 मीटर के दायरे में मीट-मछली की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। सीएम योगी ने चैत्र रामनवमी पर सभी जिलों के मंदिरों में 24 घंटे का श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ कराने के आदेश दिया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 30, 2025 पर 5:53 PM
UP News: नवरात्रि में धार्मिक स्थलों के पास बंद रहेंगी मीट-मछली की दुकानें, अवैध बूचड़खानों पर भी सीएम योगी का एक्शन
UP News: सीएम योगी ने कहा कि 6 अप्रैल 2025 को राम नवमी के दिन विशेष रूप से प्रतिबंध लागू होगा

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने अवैध बूचड़खानों को नवरात्रि में तत्काल बंद करने और धार्मिक स्थलों के 500 मीटर के दायरे में मीट-मछली की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। एक बयान के मुताबिक, नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने सभी जिलाधिकारियों, पुलिस कमिश्नर और नगर आयुक्तों को बूचड़खानों को बंद करने और धार्मिक स्थलों के पास मांस बिक्री पर बैन लागू करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने 2014 और 2017 में जारी आदेशों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि नवरात्रि के दौरान अवैध बूचड़खानों और धार्मिक स्थलों के पास मांस बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित होगी।

सरकारी बयान में बताया गया है कि इस फैसले को प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समितियों का गठन किया गया है। बयान के मुताबिक, इन समितियों में पुलिस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पशुपालन विभाग, परिवहन विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अधिकारी शामिल होंगे।

बयान में बताया गया कि 6 अप्रैल 2025 को राम नवमी के दिन विशेष रूप से प्रतिबंध लागू होगा। इस दिन मांस की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। 'यूपी नगर निगम अधिनियम 1959' और 'खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 एवं 2011' के प्रावधानों के तहत सरकार ने अधिकारियों को उल्लंघन करने वालों पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम योगी आदित्यनाथ ने चैत्र रामनवमी पर सभी जिलों के मंदिरों में 24 घंटे का श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ कराने के आदेश दिया है। 5 अप्रैल से रामचरितमानस का अखंड पाठ शुरू होगा, जो 6 अप्रैल को श्रीरामनवमी के दिन दोपहर 12 बजे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला के सूर्य तिलक का आयोजन होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें