सेल्फी नहीं मिली तो फैन बोला, ‘भाड़ में जा...’ वायरल वीडियो में Hardik Pandya ने अपने बर्ताव से जीता लोगों का दिल

Hardik Pandya का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आ रहे हैं। इसमें क्रिकेट स्टार के साथ सेल्फी नहीं मिलने पर एक नाराज फैन को ‘भाड़ में जा...’ कहते हुए सुनाई पड़ रहा है। लेकिन इस मौके पर पांड्या के बर्ताव ने लोगों का दिल जीत लिया है।

अपडेटेड Dec 26, 2025 पर 12:34 PM
Story continues below Advertisement
वायरल वीडियो में पंड्या क्रिसमस के मौके पर मुंबई में महीका शर्मा के साथ एक रेस्तरां से निकल रहे थे।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बैट्समैन Hardik Pandya अपने खेल और चौकों-छक्कों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में एक नाराज फैन को क्रिकेट खिलाड़ी को ‘भाड़ में जा...’ कहते हुए सुना जा सकता है। खास बात ये है कि फैन की बदतमीजी पर दिग्गज खिलाड़ी ने जिस तरह की शालीनता दिखाई है, नेटिजंस उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या न सिर्फ एक पॉपुलर क्रिकेटर हैं, बल्कि पैपराजी के पसंदीदा भी हैं। वायरल वीडियो उस समय का है जब पंड्या क्रिसमस के मौके पर मुंबई में महीका शर्मा के साथ एक रेस्तरां से निकल रहे थे। हार्दिक ने पहले माहिका को कार में बैठाया और फिर वो इंतजार कर रहे फैंस और फोटोग्राफर की तरफ मुड़े। इस दौरान उन्होंने कई लोगों के साथ सेल्फी ली। लेकिन जैसे ही वो कार की तरफ जा रहे थे, भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ में एक फैन फोटो के लिए आगे बढ़ा, लेकिन सिक्योरिटी और धक्का-मुक्की की वजह से वो पास नहीं पहुंच पाया। गुस्से में उसने चिल्लाकर कहा, ‘भाड़ में जाओ’। लेकिन पांड्या ने कोई जवाब नहीं दिया और वो बिना कुछ बोले शांतिपूर्वक आगे निकल गए।

ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है। इस स्थिति से शांतपूर्वक निकलने के लिए नेटिजंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि ‘प्रसिद्धि मिलने का मतलब ये नहीं है कि अपने मैनर्स भूल जाओ। सेलिब्रिटी भी इंसान होते हैं। सेल्फी लेना आपका अधिकार नहीं, अनुरोध है। सम्मान दोनों तरफ से दिया जाता है।’ एक अन्य यूजर ने कहा, ‘यह देखना कमाल का है कि हार्दिक ने कितनी शांति से स्थिति को संभाला। अगर उन्होंने यह सुना और फिर भी इसे नजरअंदाज करने का फैसला किया, तो इसके लिए उनकी तारीफ होनी चाहिए।’

अच्छी फॉर्म में हैं पांड्या

हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रंखला में हार्दिक पांड्या काफी अच्छी फॉर्म में नजर आए। भारत ने ये सिरीज 3-1 से जीती। इसके आखिरी मैच में पांड्या ने 16 गेंदों में अर्धशतक ठोका, जो भारत के टी20 इंटरनेशनल मैच के इतिहास में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक था। सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड अब भी युवराज सिंह के पास है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।