जंगल या नदी किनारे मगरमच्छ को शिकार करते देखना अपने आप में रोमांचक होता है। लेकिन इस शिकारी की एक आदत ऐसी भी है, जिसे देखकर पहली बार में शायद आपको लगे कि उसने गलती से पत्थर निगल लिया। दरअसल, मगरमच्छ कई बार मांस के साथ छोटे-छोटे कंकड़ भी अपने पेट में पहुंचा लेता है। अब सवाल है आखिर एक मांसाहारी जानवर को पत्थर खाने की जरूरत क्यों पड़ती है?
