Woolen Kurta Sets: सर्दियों में भी फैशन का जलवा बिखेरें, ये Kurta Set बना देंगे आपको सबसे खास!

Woolen Kurta Sets For Women: हाई क्वालिटी फैब्रिक से बने ये विंटर कुर्ता सेट ठंड में पहनने के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। ये न सिर्फ आपको गर्म रखते हैं, बल्कि आपका फैशन स्टाइल भी पूरी तरह ऑन-पॉइंट बनाए रखते हैं। यहां देखें कुछ खास चुनिंदा विकल्प और जानें इनमें छिपी खासियतें

अपडेटेड Nov 25, 2025 पर 1:00 PM
Story continues below Advertisement
Woolen Kurta Sets For Women: विंटर कुर्ता सेट महिलाओं के बीच इसलिए पसंद किए जा रहे हैं क्योंकि ये आरामदायक, गर्म और स्टाइलिश होते हैं।

आज के फैशन के दौर में ठंड के मौसम में भी स्टाइलिश कपड़े आसानी से मिल जाते हैं। अब सर्दी में भी आप फैशन के मामले में पीछे नहीं रहेंगे। महिलाओं के लिए विंटर कुर्ता सेट इसी का बेहतरीन उदाहरण हैं। यह मल्टी-पीस आउटफिट होता है, जिसमें आमतौर पर कुर्ता, पैंट या पलाजो और अक्सर दुपट्टा शामिल होता है। ये सेट ऊनी, मखमली या पश्मीना जैसे गर्म कपड़ों से बनाए जाते हैं, जिससे पहनने में आराम और गर्माहट दोनों मिलती हैं। विंटर कुर्ता सेट न केवल आरामदायक होते हैं बल्कि स्टाइलिश लुक भी देते हैं। आप इन्हें ऑफिस, कॉलेज, शॉपिंग या पार्टी किसी भी मौके पर पहन सकती हैं।

इनके डिजाइन आधुनिक और पारंपरिक दोनों तरह के होते हैं। कुछ सेट फ्लोरल प्रिंट या कशीदाकारी के साथ आते हैं, जबकि कुछ सॉलिड रंगों और सीधे कट वाले पलाजो के साथ परफेक्ट मैच बनाते हैं। ऐसे कुर्ता सेट ठंड में फैशन और आराम का सटीक कॉम्बिनेशन साबित होते हैं।

Wollen kurti (1)


रोसरी वूमेंस वूलन जैक्वार्ड विंटर कुर्ता सेट (पलाजो और दुपट्टा सहित)

3 पीस में आने वाला यह सेट ठंड के मौसम के लिए शानदार है। मुलायम और गर्म वुलेन मटेरियल से बना यह सेट पहनने में बहुत आरामदायक है। इसका कुर्ता घुटनों तक लंबा, वी-गले वाला और 3/4 स्लीव्स के साथ आता है। खूबसूरत कढ़ाई इसे और आकर्षक बनाती है। इसमें पॉकेट भी है। रंग विकल्पों में रस्ट, ब्लड रेड, बफ और नेवी शामिल हैं।

ैWollen kurti (4)

रोसरी वूलन विंटर एम्ब्रॉइडर्ड कुर्ता सेट (पलाजो सहित)

ऊनी मटेरियल से बना यह सेट कुर्ता और प्लाजो के साथ आता है। कुर्ता घुटनों तक लंबा, वी-गले वाला और 3/4 स्लीव्स के साथ है। सुंदर फूलों की कढ़ाई इसे फैशनेबल बनाती है। इसमें पॉकेट भी है। यह सेट M से 6XL साइज में उपलब्ध है और डार्क रूबी, डार्क कॉफी, टोमैटो, हॉट पिंक और बफ रंगों में मिलता है। ऑफिस और कॉलेज दोनों के लिए परफेक्ट है।

ैWollen kurti (2)

PIPASA वूमेंसएम्ब्रॉइडर्ड कुर्ता सेट (कराची वूल कुर्ता, पलाजो और स्टोल)

अनियन पिंक रंग में यह कुर्ता सेट ठंड में पहनने के लिए आरामदायक है। काफ तक लंबा कुर्ता गोल गले और पूरी आस्तीन के साथ आता है। कुर्ते पर सफेद रंग की सुंदर कढ़ाई और स्टोल पर सफेद बॉर्डर इसे आकर्षक बनाते हैं। रंग विकल्पों में ग्रीन, मरून और पीच भी हैं। इसमें पॉकेट शामिल है, जो इसे प्रैक्टिकल और स्मार्ट बनाता है।

ैWollen kurti (3)

वूमेन प्रिंटेड वूलन कुर्ती विद ट्राउजर सेट

ब्राउन और ब्लैक रंग में उपलब्ध यह कुर्ता और ट्राउजर सेट ठंड में स्टाइल और आराम दोनों देता है। कुर्ते पर फ्लोरल प्रिंट, मैंडरीन कॉलर और 3/4 स्लीव्स हैं। साइड स्लिट्स और सीधे कट वाले सिल्हूट से चलने में आराम मिलता है। कंट्रास्ट पाइपिंग इसे और आकर्षक बनाती है। सॉलिड प्रिंट वाला ट्राउजर इसे फॉर्मल अवसरों के लिए भी परफेक्ट बनाता है।

ैWollen kurti (5)

वूमेंस प्रिंटेड कुर्ता सेट – WOOLVALLEY

यह 3 पीस वाला वुलेन सेट कुर्ता, प्लाजो और स्टोल के साथ आता है। कुर्ते पर सुंदर फूलों की प्रिंट और 3/4 आस्तीन है। रंग विकल्प ग्रीन, मेहंदी और पर्पल हैं। प्लाजो और स्टोल भी आकर्षक डिजाइन में हैं। यह सेट खास अवसरों पर पहनने के लिए बिल्कुल सही है। अलग-अलग साइज उपलब्ध हैं, जिससे हर फिटिंग के लिए इसे आसानी से चुना जा सकता है।

विंटर कुर्ता सेट क्यों हैं इतना लोकप्रिय?

विंटर कुर्ता सेट महिलाओं के बीच इसलिए पसंद किए जा रहे हैं क्योंकि ये आरामदायक, गर्म और स्टाइलिश होते हैं। मखमली और ऊनी फैब्रिक ठंड में गर्माहट देते हैं, जबकि डिजाइन स्टाइल और ग्रेस दोनों बढ़ाता है। इन्हें ऑफिस, कॉलेज, शादी या किसी भी पार्टी में आसानी से पहना जा सकता है।

डिजाइन और स्टाइल टिप्स

अच्छे विंटर कुर्ता सेट में लेयरिंग, मखमल जैसे गर्म कपड़े, कशीदाकारी या पारंपरिक प्रिंट शामिल होने चाहिए। सीधे कट वाले पलाजो, कार्डिगन या श्रग के साथ लेयरिंग से आपका लुक और भी आकर्षक बनता है।

देखभाल और धोने के तरीके

अधिकांश विंटर कुर्ता सेट को घर पर धोया जा सकता है। लेकिन फैब्रिक के लेबल पर ध्यान दें:

  • “ड्राई क्लीन ओनली” लिखा हो तो घर पर न धोएं।
  • “हैंड वॉश” लिखा हो तो हल्के डिटर्जेंट और ठंडे या गुनगुने पानी में हाथ से धोएं।
  • वूल मोड या डेलिकेट मोड वॉशिंग मशीन में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।