सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। आनंद विहार टर्मिनल से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में चोरी और लूट का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया कि वह ट्रेन के फर्स्ट क्लास एसी कूपे में सफर कर रही थी। महिला ने बताया कि, लखनऊ रेलवे स्टेशन पर उसके सामान से करीब 2.5 लाख रुपये के गहने और 25 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए। महिला के मुताबिक, घटना के बाद उसे आर्थिक नुकसान हुआ है। इस घटना से जुड़ा महिला का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो में महिला रोते हुए पूरी आपबीती सुनाती नजर आ रही है। वीडियो में महिला रोते हुए अपनी आपबीती सुनाती है। वह बताती कि वह ट्रेन नंबर 15726 से सफर कर रही थी और लखनऊ स्टेशन पर उसके सारे गहने चोरी हो गए। महिला के मुताबिक, कोई व्यक्ति फर्स्ट एसी कूपे में घुसा और उसके गहने चुराकर ले गया। उसने कहा कि शुक्र है कि चोर उसके बच्चे को नहीं ले गए। महिला का दावा है कि उसके पास करीब 2.5 लाख रुपये के गहने और 25 हजार रुपये नकद थे, जो चोरी हो गए।
चार बार ट्रेन की इमरजेंसी चेन खींची
महिला का आरोप लगाया कि, उसने मदद पाने के लिए चार बार ट्रेन की इमरजेंसी चेन खींची, लेकिन इसके बावजूद मौके पर न तो रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का कोई जवान पहुंचा और न ही रेलवे के किसी कर्मचारी ने उसकी सहायता की। लखनऊ के सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) के एसपी के आधिकारिक X अकाउंट से सोमवार देर रात महिला के वीडियो पर प्रतिक्रिया दी गई। पुलिस ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को मामले में जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, GRP एसपी ने महिला से मदद के लिए अपना मोबाइल नंबर निजी मैसेज में भेजने या 9454402545 पर संपर्क करने की अपील की।
नहीं पहुंचा कोई पुलिसकर्मी
महिला का दावा कि ट्रेन को रुकवाने के लिए उसने चार बार इमरजेंसी चेन खींची, लेकिन उसकी मदद के लिए कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा। वीडियो में वह कहती है कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार होने के बावजूद उसे कोई सहायता नहीं मिली। महिला ने सवाल उठाया कि जब बंद एसी कूपे में भी यात्री सुरक्षित नहीं हैं, तो वे किससे मदद की उम्मीद करें। उसने यह भी कहा कि अगर चोर उसके बच्चे को अपने साथ ले जाते, तो वह क्या करती।
महिला ने ये भी आरोप लगाया कि, घटना के बाद उसकी मदद के लिए न तो ट्रेन का टिकट जांचने वाला कर्मचारी (TTE) पहुंचा और न ही कोई पुलिसकर्मी आया। ये मामला ऐसे समय सामने आया, जब रविवार सुबह मुंबई-कोल्हापुर महालक्ष्मी एक्सप्रेस के रिजर्व कोच में सफर कर रही दो महिला यात्रियों के गहने लूट लिए गए थे।