Get App

रील्स बनाना सीखने के लिए खर्च दिए ₹36 लाख! महिला की डिग्री देख लोगों ने पूछा- इतना पैसा लगाना सही है?

सोशल मीडिया पर रील्स बनाना अब सिर्फ शौक नहीं, करियर का विकल्प भी बन रहा है। इसी को देखते हुए ब्रिटेन की यूनिवर्सिटीज में कंटेंट क्रिएशन की पढ़ाई कराई जा रही है। यहां छात्रों को वीडियो बनाने से लेकर ब्रांड्स के साथ काम करने तक के गुर सिखाए जाते हैं

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Oct 21, 2026 पर 3:16 PM
रील्स बनाना सीखने के लिए खर्च दिए ₹36 लाख! महिला की डिग्री देख लोगों ने पूछा- इतना पैसा लगाना सही है?
रील्स और वीडियो बनाने वालों के लिए खुला नया रास्ता!

आजकल सोशल मीडिया पर रील्स बनाना और वीडियो डालना सिर्फ टाइमपास नहीं रह गया है। कई युवा इससे अच्छी कमाई कर रहे हैं और अपना करियर भी बना रहे हैं। इसी को देखते हुए अब ब्रिटेन की यूनिवर्सिटीज में कंटेंट क्रिएशन की पढ़ाई भी कराई जा रही है। यहां छात्रों को बताया जाता है कि वीडियो कैसे बनाएं, लोगों को अपने कंटेंट से कैसे जोड़ें और ब्रांड्स के साथ काम करके पैसे कैसे कमाएं। खास बात यह है कि अब इस फील्ड में डिग्री लेने का विकल्प भी मौजूद है।

हालांकि, सवाल यह है कि क्या कंटेंट क्रिएटर बनने के लिए डिग्री लेना जरूरी है या बिना किसी कोर्स के भी इस काम में सफलता हासिल की जा सकती है? आइए जानते हैं कि कंटेंट क्रिएशन के कोर्स में क्या सिखाया जाता है और इससे युवाओं को करियर बनाने में कितनी मदद मिल सकती है।

कंटेंट क्रिएशन की पढ़ाई से मिल रहे नए मौके

ब्रिटेन की Nottingham Trent University से कंटेंट क्रिएशन में ऑनर्स डिग्री लेने वाली डेस्टिनी मैकगोवन इसका उदाहरण हैं। BBC से बातचीत में उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रमों और पैनल के जरिए उन्हें इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों से मिलने का मौका मिला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें