TCS-Infosys वालों के लिए लॉटरी! ₹2 करोड़ का पैकेज क्रैक करने वाली देवश्री ने बताया ड्रीम पैकेज पाने का ये धांसू फॉर्मूला
Viral Success Story: देवश्री ने पुणे के एक नॉर्मल टियर-3 कॉलेज से ग्रेजुएशन किया हुआ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत महज ₹6 लाख सालाना के पैकेज से की थी। करीब 3 साल बाद अब उनका पैकेज ₹2 करोड़ का है। अब उनकी सक्सेस की कहानी लोगों को खूब पसंद आ रही है
आज के समय में टेक इंडस्ट्री में मंदी और ले-ऑफ की खबरों के बीच एक ऐसी स्टोरी सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। देवश्री भारतिया नाम की एक टेक प्रोफेशनल का इंस्टाग्राम पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि कैसे उन्होंने भारत में एक बेहद मामूली सैलरी से शुरुआत करके अमेरिका में ₹2 करोड़ रुपये सालाना का बंपर पैकेज हासिल किया। देवश्री ने अपनी इस 3 साल की मुश्किल जर्नी के एक्सपीरियंस शेयर भी किए हैं।
टियर-3 कॉलेज से ₹2 करोड़ के सफर की शुरुआत
देवश्री ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मैंने पुणे के एक नॉर्मल टियर-3 कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था और अपने करियर की शुरुआत महज ₹6 लाख सालाना के पैकेज से की थी। आज मैं जिस मुकाम पर हूं, अपने सबसे बड़े सपनों में भी मैंने इसकी कल्पना नहीं की थी।'
उन्होंने सर्विस-बेस्ड कंपनियों जैसे- TCS, Infosys आदि से प्रोडक्ट-बेस्ड दिग्गज कंपनियों जैसे- Google, Meta आदि में जाने और करियर को रॉकेट की रफ्तार देने के लिए 5 बेहद महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए हैं:
1. नौकरी ढूंढें नहीं, रिक्रूटर्स को अपने पास लाएं
आमतौर पर लोग लिंक्डइन या अन्य जॉब पोर्टल्स पर सैकड़ों नौकरियों के लिए अप्लाई करते हैं। देवश्री का मानना है कि केवल अप्लाई करना काफी नहीं है। आपको अपनी प्रोफाइल ऐसी बनानी होगी कि रिक्रूटर्स खुद आप तक पहुंचें। उन्होंने कहा, 'अगर रिक्रूटर्स खुद आपको मैसेज करते हैं, तो इंटरव्यू और सिलेक्शन राउंड में आपको दूसरों के मुकाबले बढ़त मिलती है'।
2. लिंक्डइन पर रेगुलर करें पोस्ट
अपनी विजिबिलिटी बढ़ाने के लिए देवश्री ने लिंक्डइन पर लगातार पोस्ट करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि इसके लिए आपको कंटेंट क्रिएटर या इन्फ्लुएंसर बनने की जरूरत नहीं है, और न ही फॉलोअर्स के पीछे भागना है। आप सिर्फ एक दिन बैठकर पूरे महीने का टेक्निकल कंटेंट शेड्यूल कर सकते हैं। इससे रिक्रूटर्स की नजर में आपकी क्रेडिबिलिटी बढ़ती है।
3. 'घोस्ट जॉब्स' से सावधान रहें
जॉब मार्केट का एक कड़वा सच बताते हुए देवश्री ने कहा कि आप जिन नौकरियों के लिए अप्लाई करते हैं, उनमें से लगभग 30% 'घोस्ट जॉब्स' होती हैं। यानी ये वो वैकेंसी होती हैं जो कंपनियां सिर्फ दिखावे के लिए पोस्ट करती हैं, लेकिन असल में वहां कोई भर्ती नहीं हो रही होती। इसलिए रिजेक्शन से निराश न हों, हो सकता है कि वह जॉब वास्तव में थी ही नहीं।
4. साधारण रिज्यूमे नहीं चलेगा, प्रोजेक्ट्स पर दें जोर
करियर के शुरुआती दौर में सिर्फ वर्क एक्सपीरियंस लिखना काफी नहीं है। देवश्री के मुताबिक, रिज्यूमे में अपने पर्सनल प्रोजेक्ट्स, हैकाथॉन और रिसर्च वर्क को जरूर शामिल करें।
एक ही कॉमन रिज्यूमे हर जगह न भेजें।
जिस जॉब के लिए अप्लाई कर रहे हैं, उसके डिस्क्रिप्शन के हिसाब से अपने रिज्यूमे को कस्टमाइज करें।
रिज्यूमे को ATS फ्रेंडली और सही फॉर्मेट में रखें।
5. इंटरव्यू क्रैक करने की अचूक रणनीति
इंटरव्यू की तैयारी के लिए देवश्री ने कुछ मुख्य टूल्स और स्ट्रेटेजी सुझाई हैं:
DSA और सिस्टम डिजाइन: डेटा स्ट्रक्चर्स एंड एल्गोरिदम (DSA) और सिस्टम डिजाइन के सवालों पर मजबूत पकड़ बनाएं।
बिजनेस केस स्टडीज: बिजनेस और केस-बेस्ड सवालों की जमकर प्रैक्टिस करें।
कंपनी की कमजोरी पकड़ें: इंटरव्यू से पहले कंपनी के प्रोडक्ट्स और उनकी समस्याओं पर रिसर्च करें। अगर आप इंटरव्यू में कंपनी की समस्या का समाधान सुझाते हैं, तो आपका सिलेक्शन पक्का है।