भारत में गाय को लेकर लोगों की भावनाएं और आस्था काफी गहरी हैं। गांवों से लेकर शहरों तक गाय को सिर्फ पशु नहीं, बल्कि हमारी परंपरा और संस्कृति का अहम हिस्सा माना जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक गाय की कीमत करोड़ों रुपये तक पहुंच सकती है? ब्राजील की एक खास नस्ल की गाय इन दिनों अपनी बेशुमार कीमत को लेकर चर्चा में है। इसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आखिर इस गाय में ऐसा क्या खास है, जो इसे दुनिया की सबसे महंगी गायों में शामिल करता है? इसकी कीमत कितनी है और इसे इतना खास क्यों माना जाता है? आइए जानते हैं इस बेहद महंगी गाय से जुड़ी दिलचस्प कहानी।
