Year End 2025: भूकंप, बाढ़, तूफान… क्या बाबा वेंगा ने पहले ही देख ली थी 2025 की तबाही?

Year End 2025: साल 2025 के आखिरी महीनों में दुनिया के कई हिस्सों में आई प्राकृतिक आपदाओं ने लोगों को चौंका दिया है। कहीं भूकंप, कहीं ज्वालामुखी तो कहीं तूफान और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। इन घटनाओं को रहस्यमयी भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की 2025 की भविष्यवाणियों से जोड़कर देखा जा रहा है

अपडेटेड Dec 08, 2025 पर 1:29 PM
Year End 2025: 2025 के बाद अब 2026 को लेकर की गई भविष्यवाणियों ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।

साल 2025 का अंत दुनिया के लिए डर और चिंता से भरा साबित हो रहा है। अलग–अलग देशों में एक के बाद एक आई प्राकृतिक आपदाओं ने लोगों को हैरान कर दिया है। कहीं भूकंप ने धरती हिला दी, कहीं ज्वालामुखी फट पड़ा, तो कहीं भीषण तूफानों और बाढ़ ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। इन घटनाओं से न सिर्फ भारी नुकसान हुआ है, बल्कि भविष्य को लेकर भी लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। इसी बीच रहस्यमयी भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की 2025 को लेकर पहले की गई भविष्यवाणियां फिर से चर्चा में आ गई हैं।

सोशल मीडिया पर लोग इन आपदाओं को उनकी भविष्यवाणियों से जोड़कर देख रहे हैं। कई लोग इसे संयोग मान रहे हैं, तो कई इसे आने वाले समय की बड़ी चेतावनी बता रहे हैं। इन तमाम घटनाओं ने पूरी दुनिया में एक नई बहस को जन्म दे दिया है।

2025 को लेकर क्या थी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी?


दिसंबर 2024 में वायरल हुई भविष्यवाणियों के मुताबिक बाबा वेंगा ने संकेत दिए थे कि 2025 के अंत और 2026 की शुरुआत में दुनिया को बड़े प्राकृतिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है। बदलते मौसम के कारण भीषण तबाही, लगातार युद्ध का माहौल, अंतरराष्ट्रीय तनाव और सामाजिक अस्थिरता की आशंका उन्होंने पहले ही जता दी थी।

इन घटनाओं ने बढ़ाया डर

2025 में सामने आई कई घटनाएं इन भविष्यवाणियों से मेल खाती नजर आईं। नवंबर 2025 में श्रीलंका में आए भयानक तूफान ने 150 से ज्यादा लोगों की जान ले ली और हजारों परिवार बेघर हो गए। मलेशिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड और श्रीलंका में भीषण बाढ़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया।

वहीं 23 नवंबर 2025 को इथोपिया में हुए ज्वालामुखी विस्फोट ने पूरी दुनिया को चौंका दिया, जिसका असर भारत तक महसूस किया गया।

युद्ध और वैश्विक तनाव ने बढ़ाई बेचैनी

पूरे साल रूस-यूक्रेन युद्ध, इजरायल-हमास संघर्ष और भारत-पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव ने दुनिया को अशांत बनाए रखा। ये स्थिति भी बाबा वेंगा की उस भविष्यवाणी से मेल खाती है, जिसमें उन्होंने लंबा युद्धकाल और भू-राजनीतिक संकट की बात कही थी।

कौन थीं बाबा वेंगा?

बुल्गारिया में 1911 में जन्मीं बाबा वेंगा ने 12 साल की उम्र में अपनी देखने की शक्ति खो दी थी। इसके बाद उनके बारे में ये दावा किया जाने लगा कि उन्हें भविष्य देखने की अद्भुत क्षमता प्राप्त हो गई है। 9/11 आतंकी हमला और प्रिंसेस डायना की मौत जैसी कई घटनाओं से उन्हें जोड़ा जाता है। वर्ष 1996 में उनका निधन हो गया था।

2026 की भविष्यवाणियां भी बढ़ा रही हैं डर

2025 के बाद अब 2026 को लेकर की गई भविष्यवाणियों ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। इनमें वैश्विक आर्थिक संकट, सोने की कीमतों में तेज उछाल, एक बड़े युद्ध की आशंका, एलियन लाइफ से पहला संपर्क और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का पूरी दुनिया पर बढ़ता नियंत्रण जैसी डरावनी बातें शामिल हैं।

Google पर ये सर्च करते ही बज जाता है खतरे का अलार्म, जानिए कौन‑सी हैं वो चीजें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।