Year End 2025: इस साल छाए मिंट ग्रीन और मोका ब्राउन, जानें 2026 के फैशन कलर ट्रेंड के बारे में

Year End 2025: साल 2025 में कुछ ऐसे रंग रहे जिन्होंने फैशन और इंटीरियर डिजाइन में लोगों के दिलों पर राज किया। ये रंग न सिर्फ स्टाइल और आधुनिकता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि घर और ऑफिस की सजावट में भी अपनी खास पहचान बनाने में सफल रहे

अपडेटेड Dec 08, 2025 पर 4:30 PM
Story continues below Advertisement
Year End 2025: WGSN और Coloro के अनुसार, 2026 में “ट्रांसफॉर्मेटिव टील” सबसे ज्यादा ट्रेंड होगा।

पिछले साल 2024 में चॉकलेट ब्राउन और बरगंडी रंग फैशन और डिजाइन की दुनिया में सबसे अधिक ट्रेंड में रहे। इन रंगों की गहराई, गर्माहट और मोहकता ने डिजाइनरों और ब्रांड्स को पूरी तरह प्रभावित किया और इन्हें हर तरह की फैशन, इंटीरियर और क्रिएटिव डिज़ाइनों में अपनाया गया। लेकिन जैसे ही साल 2025 की शुरुआत हुई, रंगों की दुनिया में नए और ताजगी भरे रंगों ने अपनी जगह बना ली। इस साल कुछ खास रंग फैशन और इंटीरियर डिजाइन दोनों में लोगों के दिलों पर छा गए और हर जगह नजर आए।

ये रंग न सिर्फ फैशन में बल्कि घर और ऑफिस की सजावट में भी लोगों के पसंदीदा बने। 2025 ने दिखा दिया कि रंगों की दुनिया हमेशा बदलती रहती है और नए ट्रेंड हर साल नया ताजगी भरा अनुभव देते हैं।

2025 का हिट रंग


मिंट ग्रीन इस साल सबसे ज्यादा पसंद किया गया। ये रंग प्रकृति से जुड़ाव का अहसास दिलाता है और ताजगी, जीवन शक्ति, शांति और प्रेरणा की भावना को बढ़ाता है। फैशन और इंटीरियर दोनों में इस रंग ने शांति और आधुनिकता का अनोखा मिश्रण पेश किया।

मोका ब्राउन

मोका ब्राउन, चॉकलेट जैसी गहरी भूरे छाया वाला रंग, 2025 में बेहद ट्रेंड में रहा। ये रंग बालों, फैशन, इंटीरियर और फोटोग्राफी बैकड्रॉप के लिए परफेक्ट माना गया। खासकर सर्दियों में फैशन में इसने धूम मचा दी।

हल्का और स्टाइलिश

बटर येलो एक हल्का, मलाईदार पीला रंग है, जो पेंट, फैशन और प्राकृतिक मक्खन की रंगत के रूप में इस्तेमाल होता है। ये रंग प्राकृतिक, सुखदायक और स्टाइलिश लुक देता है, जिससे ये साल 2025 का पसंदीदा बना।

2026 के रंग ट्रेंड

WGSN और Coloro के अनुसार, 2026 में “ट्रांसफॉर्मेटिव टील” सबसे ज्यादा ट्रेंड होगा। ये गहरा नीला और एक्वा ग्रीन का मिश्रण है, जो बदलाव और पुनर्निर्देशन का प्रतीक है। इसके अलावा बर्फीला नीला, हल्का लैवेंडर, डीप पर्पल, मिंट ग्रीन और शैंपेन गोल्ड भी ट्रेंड में रहेंगे। ये रंग प्रकृति से प्रेरित, शांत और आधुनिक लुक देते हैं।

आंखें नीली, भूरी या काली क्यों होती हैं? जानें इसके पीछे का विज्ञान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।