'आगे जाने राम क्या होगा...', नितिन कामत के घर हुई म्यूजिकल पार्टी, सामने आया ये खूबसूरत वीडियो

Nithin Kamath : नितिन कामत ती मां रेवती कामत ने फेसबुक पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें नितिन गिटार बजाते और यूफोरिया का गाना "आगे जाने राम क्या होगा" गाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनकी पत्नी सीमा पाटिल और बेटा भी साथ थे, जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया

अपडेटेड Aug 11, 2025 पर 9:29 PM
Zerodha के को फाउंडर नितिन कामत एक बार फिर से चर्चा में हैं।

Nithin Kamath : डिजिटल ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म Zerodha के को फाउंडर नितिन कामत एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार उनकी चर्चा का विषय कोई फाइनेंशियल एडवाइज नहीं रही बल्कि उनका संगीत से जुड़ाव रहा। बता दें कि, नितिन कामत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो अपने परिवार के साथ गना गाते दिख रहे हैं। इस वीडियो को खुद उनकी मां ने शेयर किया है।

मां ने शेयर किया से वीडियो

नितिन कामत ती मां रेवती कामत ने फेसबुक पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें नितिन गिटार बजाते और यूफोरिया का गाना "आगे जाने राम क्या होगा" गाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनकी पत्नी सीमा पाटिल और बेटा भी साथ थे, जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गयाउनकी मां ने यह वीडियो एक हाउस पार्टी में रिकॉर्ड किया, जिसमें कॉर्पोरेट दुनिया से दूर अपने बेटे का संगीतमय रूप नजर आ रहा है।

संगीत से रहा है कामत परिवार का रिश्ता


इससे पहले भी कामथ परिवार का एक वीडियो चर्चा में आया था, जिसमें नितिन की मां और बेटे के बीच का संगीतमय रिश्ता दिखा थाबेंगलुरु के त्यागराजनगर स्थित दत्तात्रेय मंदिर में हुई श्यामलकृष्ण संगीत सभा में रेवती कामथ ने वीणा बजाई, जबकि उनके पोते कियान ने मृदंग पर साथ दिया। यह कार्यक्रम उनके लिए खास था, क्योंकि इसे उन्होंने अपने माता-पिता श्यामला और कृष्णमूर्ति की याद में समर्पित किया था। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए रेवती ने बताया कि इस प्रस्तुति की तैयारी में एक महीने से ज्यादा का समय लगा।

उन्होंने लिखा, “कल मेरी एक महीने की मेहनत का शानदार अंत हुआ! मैं चाहती थी कि मेरा पोता कियान, कल शाम दत्तात्रेय मंदिर, त्यागराजनगर, बेंगलुरु में हुए 'श्यामलकृष्ण संगीत सभा' में मृदंग बजाए।” रेवती ने आगे बताया, “कार्यक्रम की शुरुआत मेरी वीणा और पोते के मृदंग से हुई। इसके बाद युवा और मशहूर कलाकारों ने प्रस्तुति दी, और अंत में महान विद्वान विनय शार्वा का संगीत कार्यक्रम हुआ। कृपया नितिन कामथ को अपने बेटे के वादन का आनंद लेते हुए देखें।”

बता दें कि जेरोधा की गिनती देश के सबसे बड़े डिस्काउंट ब्रोकरों में होती हैइसके 1 करोड़ से ज्‍यादा एक्टिव सब्‍सक्राइबर हैंकंपनी में 1500 से ज्‍यादा कर्मचारी काम करते हैंनितिन ने 2010 में बेंगलुर में कंपनी की नींव रखी थी। बता दें कि 2010 में शुरू हुई ये कंपनी 2019 में यूनीकॉर्न बन गई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।