Continue reading Sensex ने गंवाई बढ़त, इस सेक्टर के दबाव में ग्रीन से रेड "> Continue reading Sensex ने गंवाई बढ़त, इस सेक्टर के दबाव में ग्रीन से रेड " />

Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | MAY 192026

Sensex ने गंवाई बढ़त, इस सेक्टर के दबाव में ग्रीन से रेड  

निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज 19 मई सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में आधे फीसदी की बढ़त को गंवाते हुए रेड जोन में बंद हुए।

Image Credit: pinterest

सेक्टरवाइज रुझान मिला-जुला रहा और ओवरऑल निवेशकों की दौलत में आज करीब ₹2 लाख करोड़ का इजाफा हुआ।  

Image Credit: pinterest

ईरान पर अमेरिका के हमला न करने के ऐलान ने कच्चे तेल में नरमी लाई तो घरेलू मार्केट में आज शुरुआती कारोबार में रौनक दिखी। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी तो आधे-आधे फीसदी उछल पड़े।

Image Credit: pinterest

इंट्रा-डे में सेंसेक्स 400 प्वाइंट्स से अधिक उछल गया था और निफ्टी भी 23750 के पार पहुंच गया

Image Credit: pinterest

 हालांकि फिर प्राइवेट सेक्टर के बैंकिंग शेयरों में बिकवाली और ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली के दबाव में ये फिसल गए। निफ्टी फिसलकर 23600 के नीचे आ गया तो सेंसेक्स भी इंट्रा-डे हाई से 600 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया। 

Image Credit: pinterest

ब्रोडर लेवल पर बात करें तो मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में खरीदारी का माहौल रहा। निफ्टी स्मॉलकैप 100 तो 1% से अधिक बढ़त के साथ बंद हुआ और निफ्टी मिडकैप 100 में करीब 1% की तेजी।

Image Credit: pinterest

सेक्टरवाइज निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी एफएमसीजी को छोड़ बाकी अहम सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन ही रहे। इसमें से निफ्टी एफएमसीजी को लगभग फ्लैट ही रहा तो निफ्टी प्राइवेट बैंक आधे फीसदी से अधिक कमजोर हुआ।

Image Credit: pinterest

आईटी और रियल्टी सेक्टर ने मार्केट को संभालने की काफी कोशिश की। निफ्टी आईटी आज 3% से अधिक और निफ्टी रियल्टी 1% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ है।

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 12 आज ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज इंफोसिस, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा में रही। वहीं दूसरी तरफ आज सबसे अधिक गिरावट कोटक बैंक, टाइटन और अल्ट्राटेक सीमेंट में रही।  

Image Credit: pinterest

बीएसई पर आज 4352 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2590 शेयर मजबूत हुए तो 1596 में गिरावट रही जबकि 166 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Image Credit: pinterest

इसके अलावा 91 शेयर एक साल के हाई और 33 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 11 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 9 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

Image Credit: pinterest

Sensex की एक्सपायरी पर बरसे ₹5 लाख करोड़
Find out More