Balochistan: बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तानी सेना पर बरपाया कहर, 12 घंटे में मार गिराए 20 सैनिक

Balochistan News: घटना के बाद सुरक्षा बलों ने प्रभावित क्षेत्रों में एक बड़ा सर्च अभियान शुरू किया है। हमलावरों की तलाश जारी है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और लोगों में डर और दहशत का माहौल है

अपडेटेड Jul 16, 2025 पर 11:47 PM
Story continues below Advertisement
हमले सैन्य चौकियों को निशाना बनाकर किए गए थे

Pakistan News: बलूचिस्तान में पाकिस्तानी आर्मी पर विद्रोहियों के हमले की खबर समाने आई है। प्रांत के अवारान, क्वेटा और कलात जिलों में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर विद्रोहियों ने सशस्त्र हमले किए है। बलूच स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए हमलों में एक वरिष्ठ अधिकारी, मेजर रबी नवाज सहित 20 सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये हमले सैन्य चौकियों को निशाना बनाकर किए गए थे। हालांकि, इन हमलों की जिम्मेदारी अभी तक किसी ग्रुप ने नहीं ली है, लेकिन इसमें बलूच स्वतंत्रता सेनानियों के शामिल होने का संदेह है। इस भयानक घटना ने बलूचिस्तान की नाजुक सुरक्षा व्यवस्था को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।

इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने प्रभावित क्षेत्रों में एक बड़ा सर्च अभियान शुरू किया है, और हमलावरों की तलाश जारी है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और लोगों में डर और दहशत का माहौल है। आपको बता दें कि पाकिस्तान का यह प्रांत लंबे समय से अशांति का सामना कर रहा है। इसके पीछे की वजह यहां के संसाधनों का अवैध दोहन, राजनीतिक प्रतिनिधित्व की कमी और बड़े स्तर पर सैन्यीकरण है। इन बातों को लेकर यहां के निवासियों में भारी असंतोष है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।