2026 Chess Olympiad: 11 साल की उम्र में भारतीय मूल की ब्रिटिश बोधना शिवनंद ने अपने नाम एक ऐसा खिताब कर लिया है, जिसे गिनती के कुछ लोग ही हासिल कर सकते हैं। हाल ही में उजबेकिस्तान के समरकंद में 2026 शतरंज ओलंपियाड आयोजित किया गया था। इसमें उन्होंने अपने खेल का ऐसा हुनर दिखाया कि सबसे कम उम्र की महिला ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल कर लिया। इस प्रतियोगिता में बोधना इंग्लैंड की ओर से उतरी थीं।
