इजरायल के मध्य इलाके के एक 14 साल के लड़के पर आरोप लगा है कि वह ईरान के लिए जासूसी कर रहा था और वहां के एजेंट्स के कहने पर पैसे लेकर काम कर रहा था। यह जानकारी अभियोजकों ने बुधवार को दी, जैसा कि i24 News की रिपोर्ट में बताया गया है। कोर्ट में दाखिल दस्तावेजों के मुताबिक, इस लड़के ने अप्रैल 2025 में Telegram पर एक जॉब ऑफर देखकर खुद ही ईरानी हैंडलर्स से संपर्क किया था। इसके बाद उसने क्रिप्टोकरेंसी के बदले कई काम करने के लिए हां कर दी।
रिपोर्ट के अनुसार, जांच एजेंसियों का कहना है कि लड़के ने तेल अवीव और उसके आसपास कई काम किए, जैसे:
अधिकारियों के मुताबिक, उसे यह भी कहा गया था कि वह किर्या मिलिट्री कॉम्प्लेक्स के पास एक फ्लैट ढूंढे। इसके लिए उसने कई घरों की तस्वीरें भेजीं और मकान मालिकों से संपर्क भी किया।
एक और मामले में, उसे इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार के घर के पास ग्रैफिटी करने और वहां का वीडियो बनाने के लिए कहा गया था, लेकिन उसने पढ़ाई की वजह से यह काम बाद में करने की बात कही।
अभियोजकों का कहना है कि इस किशोर ने अपने हैंडलर्स के कहने पर 4 डिजिटल वॉलेट बनाए थे, जिनमें उसे करीब $1,170 (लगभग 1 लाख रुपए) की क्रिप्टोकरेंसी मिली थी।
चार्जशीट में यह भी बताया गया है कि गिरफ्तारी के बाद उसने जांच को भटकाने की कोशिश की। उसने अपने एक क्लासमेट से कहा कि वह झूठा बयान दे कि वॉलेट में मिले ज्यादातर पैसे उसी ने ट्रांसफर किए थे।