Get App

Iran vs USA Israel Tension: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान 'देखन में छोटन लगे घाव करे गंभीर' वाली स्टाइल में उतरा! घातक फास्ट बोट स्वार्म्स की कहानी जानिए

Iran vs USA Israel Tension: मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच युद्ध और तनाव ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। दुनिया भर के बाजार परेशान हैं और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में ब्लॉकेड ने कई देशों की एनर्जी सिक्यॉरिटी के लिए खतरा पैदा कर दिया है।

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 24, 2026 पर 11:41 AM
Iran vs USA Israel Tension: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान 'देखन में छोटन लगे घाव करे गंभीर' वाली स्टाइल में उतरा! घातक फास्ट बोट स्वार्म्स की कहानी जानिए
ईरान की स्वार्म टैक्टिक से कांपे अमेरिका-इजरायल

Iran vs USA Israel Tension: मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच युद्ध और तनाव ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। दुनिया भर के बाजार परेशान हैं और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में ब्लॉकेड ने कई देशों की एनर्जी सिक्यॉरिटी के लिए खतरा पैदा कर दिया है। इस बीच सीजफायर के ऐलान ने शांति की ओर कुछ कदम तो बढ़ाए हैं पर स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में ईरानी नेवी और अमेरिकी नेवी के बीच चल रहे छद्म युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे में दूसरे देशों के मालवाहक जहाज निशाने पर आ रहे हैं। इसी बीच न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के एक नए खतरे की ओर सबकी नजर खींची है। आपको बता दें कि हाल ही में ईरान ने दो विशाल कंटेनर जहाजों को जब्त करने के लिए 'फास्ट बोट स्वार्म्स' (तेज नावों का झुंड) का इस्तेमाल किया। इस घटना ने अमेरिकी दावों की पोल खोल दी है, जिसमें कहा गया था कि ईरान की नौसैनिक शक्ति को पंगु बना दिया गया है।

क्या है ईरान की 'स्वार्म टैक्टिक' (Swarm Tactic)?

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) इन छोटी नावों को अपना 'बैकबोन' मानती है। ये कुछ ऐसी ही हैं जैसा कवि बिहारी ने लिखा था कि सतसैया के दोहरे ज्यों नाविक के तीर, देखन में छोटन लगै, घाव करे गंभीर। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक ये नावें इतनी छोटी और तेज होती हैं कि रडार की नजर से बचकर 'हिट एंड रन' (हमला करो और भाग जाओ) स्टाइल में ऑपरेशन को अंजाम देती हैं। ये केवल साधारण नावें नहीं हैं। इनमें भारी मशीनगनें, रॉकेट लॉन्चर और कुछ मामलों में एंटी-शिप मिसाइलें भी लगी होती हैं। आमतौर पर एक जहाज को घेरने के लिए एक दर्जन या उससे अधिक नावें एक साथ हमला करती हैं। इससे बड़े जहाज के चालक दल को संभलने का मौका नहीं मिलता।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की चेतावनी और जमीनी हकीकत में फर्क

सब समाचार

+ और भी पढ़ें