अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक वैन ने व्हाइट हाउस के पास लगे सुरक्षा बैरिकेड को तोड़ दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तुरंत लॉकडाउन लगा दिया गया और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक वैन ने व्हाइट हाउस के पास लगे सुरक्षा बैरिकेड को तोड़ दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तुरंत लॉकडाउन लगा दिया गया और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।
पुलिस के मुताबिक यह घटना सुबह करीब 6:30 बजे हुई, जब एक वैन ने लाफायेट स्क्वायर के पास लगे गेट को टक्कर मार दी। यह जगह व्हाइट हाउस के ठीक उत्तर में है और आमतौर पर यहां पर्यटकों और दफ्तर जाने वाले लोगों की भीड़ रहती है। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेर लिया।
ड्राइवर हिरासत में, कोई घायल नहीं
कोलंबिया के मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग ने बताया कि वैन चलाने वाले ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि ड्राइवर ने ऐसा क्यों किया और इसके पीछे उसका मकसद क्या था। मामले की जांच जारी है।
सड़कों पर लगा जाम, लोगों में अफरा-तफरी
घटना के बाद अमेरिका की सीक्रेट सर्विस और पुलिस ने व्हाइट हाउस के आसपास की कई सड़कों को बंद कर दिया।
सुबह के व्यस्त समय में सड़कें बंद होने से पूरे इलाके में भारी ट्रैफिक जाम लग गया और कई सरकारी कर्मचारी अपने दफ्तर नहीं पहुंच सके।
अमेरिका पहले से हाई अलर्ट पर
यह घटना ऐसे समय हुई है, जब अमेरिका पहले से ही सुरक्षा के लिहाज से हाई अलर्ट पर है। इसकी वजह मिडिल ईस्ट में चल रहा युद्ध है, जिसमें अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है।
इसी कारण राजधानी वॉशिंगटन में सुरक्षा एजेंसियां पहले से ज्यादा सतर्क हैं और संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।