Get App

कतर और UAE के बाद अब सऊदी अरब के तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला, रुकने का नाम नहीं ले रहा ईरान

Iran Targets Saudi Oil Giant: रिपोर्ट्स के अनुसार आज सऊदी अरब के लाल सागर तट पर स्थित यानबू शहर में स्थित रिफाइनरी में यह हमला हुआ। यह रिफाइनरी सऊदी अरामको और अमेरिकी कंपनी एक्सॉनमोबिल का एक संयुक्त उद्यम है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, ड्रोन रिफाइनरी के पास गिरा जिससे वहां आग लग गई

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Mar 19, 2026 पर 2:59 PM
कतर और UAE के बाद अब सऊदी अरब के तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला, रुकने का नाम नहीं ले रहा ईरान
IRGC ने पहले ही इस रिफाइनरी समेत कई खाड़ी देशों के तेल ठिकानों को खाली करने की चेतावनी दी थी

Iran Targets Saudi Arabia: बीते दिन ईरान ने कतर और संयुक्त अरब अमीरात के ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाया था। आज उसने सऊदी अरब की प्रमुख यानबू (Yanbu) रिफाइनरी पर ड्रोन हमला किया है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब ईरान पहले ही 'होर्मुज जलडमरूमध्य' को बंद कर वैश्विक तेल सप्लाई ठप कर चुका है। बता दें कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने पहले ही इस रिफाइनरी समेत कई खाड़ी देशों के तेल ठिकानों को खाली करने की चेतावनी दी थी।

रिपोर्ट्स के अनुसार आज सऊदी अरब के लाल सागर तट पर स्थित यानबू शहर में स्थित रिफाइनरी में यह हमला हुआ। यह रिफाइनरी सऊदी अरामको और अमेरिकी कंपनी एक्सॉनमोबिल (ExxonMobil) का एक संयुक्त उद्यम है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, ड्रोन रिफाइनरी के पास गिरा जिससे वहां आग लग गई। हालांकि, उद्योग सूत्रों का कहना है कि रिफाइनरी के संचालन पर इसका असर फिलहाल सीमित है।

क्यों अहम है यानबू का रास्ता?

जब से ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण किया है, तब से यानबू सऊदी अरब के लिए तेल निर्यात का सबसे क्रिटिकल रूट बन गया है। होर्मुज बंद होने के बाद सऊदी अरब अपना तेल इसी लाल सागर तट के जरिए दुनिया को भेज रहा है। अब इस रास्ते पर हमला होने का मतलब है कि सऊदी अरब का निर्यात भी पूरी तरह ठप हो सकता है। यूएई का फुजैराह पोर्ट भी हमलों के कारण बंद है। ऐसे में दुनिया के पास तेल मंगाने के रास्ते लगभग खत्म होते जा रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें