ईरान के पास उड़ान भरने के बाद अमेरिका के मिलिट्री टैंकर ने भेजा '7700' डिस्ट्रेस कोड फिर हो गया गायब, क्या हुआ इसके साथ?

मिडल-ईस्ट में तैनात अमेरिकी वायुसेना के इस टैंकर विमान के रहस्यमय तरीके से रडार से गायब होने को लेकर फिलहाल अलग-अलग कयासबाजियां ही लगाई जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक इस विमान ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अल धफरा एयर बेस से उड़ान भरी थी और यह एक एक्टिवल मिलिट्री मिशन पर था

अपडेटेड May 05, 2026 पर 9:05 PM
Story continues below Advertisement
ईरान के पास उड़ान भरने के बाद अमेरिका के मिलिट्री टैंकर ने भेजा '7700' डिस्ट्रेस कोड फिर हो गया गायब, क्या हुआ इसके साथ?

मिडिल ईस्ट में ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल की तनातनी के बीच एक से एक हैरान कर देने वाली खबरें आ रही हैं। ऐसी ही एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है कि ईरान की सीमा के पास उड़ान भर रहे अमेरिका के एक शक्तिशाली मिलिट्री टैंकर विमान बोइंग KC-135 स्ट्रैटोटैंकर (Boeing KC-135 Stratotanker) अचानक गायब हो गया है। अब इसे लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हड़कंप मच गया है। रिपोर्ट के मुताबिक विमान ने गायब होने से ठीक पहले 7700 इमरजेंसी कोड भेजा था। यह कोड विमान में किसी गंभीर तकनीकी खराबी या संकट की स्थिति के दौरान भेजा जाता है।

मिडल-ईस्ट में तैनात अमेरिकी वायुसेना के इस टैंकर विमान के रहस्यमय तरीके से रडार से गायब होने को लेकर फिलहाल अलग-अलग कयासबाजियां ही लगाई जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक इस विमान ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अल धफरा एयर बेस से उड़ान भरी थी और यह एक एक्टिवल मिलिट्री मिशन पर था।

क्या हुआ था उड़ान के दौरान?


फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, विमान ईरान की सीमा के पास सॉर्टीज (sorties) पूरी करने के बाद कतर की ओर मुड़ा था। विमान कतर के पास गोल चक्कर लगा रहा था और लैंडिंग के लिए नीचे उतरना शुरू कर चुका था तभी इसने 7700 इमरजेंसी कोड भेजा। विमानन क्षेत्र में 7700 एक ग्लोबल इमर्जेंसी कोड है। पायलट इसका इस्तेमाल तब करते हैं जब विमान में कोई गंभीर इन-फ्लाइट इमरजेंसी या संकट की स्थिति होती है। इमरजेंसी कोड भेजने के कुछ ही देर बाद विमान का संपर्क टूट गया और वह रडार से गायब हो गया।

क्यों महत्वपूर्ण है यह विमान?

KC-135 स्ट्रैटोटैंकर को अमेरिकी सेना का फ्लाइंग गैस स्टेशन कहा जाता है। इसका मेन काम हवा में ही फाइटर जेट्स, बमवर्षक और दूसरे जहाजों में फ्यूल रिफलिंग करना होता है। यह विमान अमेरिकी नौसेना, मरीन कॉर्प्स और मित्र देशों की सेनाओं को भी सहायता देता है। इसके अलावा ये यात्रियों को ले जाने, सामान ढोंने और या मेडिकल रेस्क्यू मिशन में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह विमान 1950 के दशक से ही अमेरिकी वायुसेना का एक अभिन्न हिस्सा बना हुआ है।

हमले की आशंका या तकनीकी खराबी?

फिलहाल अमेरिका की ओर से इस विमान की स्थिति या इसके गायब होने के कारणों पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि विमान का गायब होना किसी दुश्मन देश या मिलिशिया के हमले का नतीजा है या नहीं। इसी साल मार्च में इराक में एक मालवाहक अमेरिकी विमान हमले का शिकार हुआ था। इसकी जिम्मेदारी इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक नाम के संगठन ने ली थी।

Iran Attack UAE: यूएई के फुजैराह में ईरान ने की ड्रोन और मिसाइलों की बौछार, 3 भारतीय घायल

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।