Get App

अमेरिका-ईरान की जंग के बाद, अब रूस-यूक्रेन युद्ध भी होगा खत्म! जेलेंस्की के अधिकारी बोले- अब हम समझौते की तरफ बढ़ रहे हैं

Russia Ukraine War: यूरोप में दूसरे विश्व युद्ध के बाद का सबसे खूनी युद्ध अब पांचवें साल में चल रहा है। सार्वजनिक रूप से बातचीत से अब तक ज्यादा नतीजे नहीं निकले हैं, लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख किरिलो बुदानोव ने उम्मीद जताई है कि बातचीत अब समझौते की तरफ बढ़ रही है

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Apr 10, 2026 पर 4:48 PM
अमेरिका-ईरान की जंग के बाद, अब रूस-यूक्रेन युद्ध भी होगा खत्म! जेलेंस्की के अधिकारी बोले- अब हम समझौते की तरफ बढ़ रहे हैं
Russia Ukraine War: अमेरिका-ईरान की जंग के बाद, अब रूस-यूक्रेन युद्ध भी होगा खत्म!

दुनियाभर की नजर पाकिस्तान में 10-11 अप्रैल को होने वाली अमेरिका और ईरान की बातचीत पर टिकी है, लेकिन इस बीच एक अच्छी खबर रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भी आ रही है। यूक्रेन के रूस के साथ बातचीत करने वाले सबसे बड़े अधिकारी ने कहा है कि रूस के साथ शांति समझौते की दिशा में प्रगति हो रही है। उनका मानना है कि युद्ध खत्म करने का हल ज्यादा दूर नहीं है।

यूरोप में दूसरे विश्व युद्ध के बाद का सबसे खूनी युद्ध अब पांचवें साल में चल रहा है। सार्वजनिक रूप से बातचीत से अब तक ज्यादा नतीजे नहीं निकले हैं, लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख किरिलो बुदानोव ने उम्मीद जताई है कि बातचीत अब समझौते की तरफ बढ़ रही है।

बुदानोव: जेलेंस्की के बाद यूक्रेन के सबसे ताकतवार शख्स

बुदानोव पहले यूक्रेन की मिलिट्री इंटेलिजेंस एजेंसी के प्रमुख थे। उन्होंने 4 अप्रैल को Bloomberg को दिए इंटरव्यू में कहा, “सभी समझते हैं कि इस युद्ध को खत्म होना चाहिए। इसलिए ही बातचीत चल रही है। मुझे नहीं लगता कि यह ज्यादा समय लेगी।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें