Amazon TikTok Bid: अमेरिकी अरबपति जेफ बेजोस की ईकॉमर्स कंपनी Amazon भी टिकटॉक (TikTok) को खरीदने की दौड़ में शामिल हो गई है। डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने TikTok को बिकने के लिए जो मोहलत दी है, उसकी डेडलाइन काफी नजदीक आ गई है। ऐसे में ई-कॉमर्स दिग्गज ने इस पॉपुलर वीडियो ऐप को खरीदने के लिए आखिरी वक्त पर बोली लगाकर सस्पेंस बढ़ा दिया है।
