Attack On Oman Coast: भारत ने रविवार (12 जुलाई) को ओमान के तट पर 11 भारतीय नागरिकों को ले जा रहे एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले की निंदा की। भारत ने कहा कि इस इलाके में आम लोगों के जहाजों और इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना बंद होना चाहिए। मंत्रालय ने बताया कि इस जहाज पर 11 भारतीय नागरिक सवार थे। इनमें से एक भारतीय नाविक अभी भी लापता है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक बयान में कहा कि 10 भारतीय नागरिकों को बचा लिया गया है। जबकि एक व्यक्ति के लापता होने की खबर है।
