पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के संस्थापक सदस्यों में से एक आमिर हमजा को लाहौर में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार दी है। उसे फिलहाल एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने लाहौर में एक न्यूज चैनल के दफ्तर के बाहर उस पर गोलीबारी की।
