Philippines Earthquake: सुबह-सुबह फिलीपींस में आया 8.2 तीव्रता का भूकंप, जापान और इंडोनेशिया में सुनामी का अलर्ट

Philippines Earthquake: दक्षिण-पूर्व एशियाई देश फिलीपींस के कुछ हिस्सों में सोमवार सुबह भूकंप के बेहद तगड़े झटके महसूस किए गए हैं। वहीं, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 8.2 मापी गई है। जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप के पास था।

अपडेटेड Jun 08, 2026 पर 8:45 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सुबह-सुबह फिलीपींस में आया 8.2 तीव्रता का भूकंप

Philippines Earthquake: दक्षिण-पूर्व एशियाई देश फिलीपींस के कुछ हिस्सों में सोमवार सुबह भूकंप के बेहद तगड़े झटके महसूस किए गए हैं। वहीं, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 8.2 मापी गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप के पास था। बताया जा रहा है कि इस बेहद तीव्रता वाले भूकंप के तुरंत बाद फिलीपींस, इंडोनेशिया और जापान समेत एशिया के कई तटीय इलाकों में सुनामी का हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) और जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के मुताबिक, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 7:40 बजे आया। बता दें कि भूकंप के झटके पड़ोसी देश इंडोनेशिया के नॉर्थ सुलावेसी और नॉर्थ मालुकु प्रांतों में भी महसूस किए गए हैं।

सोशल मीडिया पर कई वीडियो आए सामने


इंटरनेट पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें फिलीपींस के लोग अपने दैनिक जीवन में व्यस्त दिख रहे हैं और भूकंप आने पर एक निर्माणाधीन इमारत हिल रही है।

कोई नुकसान की खबर नहीं

फिलहाल, भूकंप के इन झटकों की वजह से इंडोनेशिया और फिलीपींस में अभी तक किसी बड़े नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने लोगों से अलर्ट रहने की अपील की है, क्योंकि आने वाले घंटों में और झटके महसूस किए जा सकते हैं। इलाके में एजेंसियां समुद्र के जलस्तर पर नजर रख रही हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट तक बिना ट्रैफिक पहुंचेगी गाड़ियां! केंद्र सरकार कर रही इस योजना पर काम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।