Get App

Aspergillus: ऐसा फंगस जो इंसानों को अंदर से खा कर बना देता है खोखला! महामारी का है खतरा

Aspergillus Fungi: फंगस की यह प्रजाति एंटिफंगल दवाओं के प्रति प्रतिरोधी बनी हुई है जो गंभीर संक्रमण पैदा कर सकती है। यह खाद्य फसलों की एक विस्तृत श्रृंखला को भी संक्रमित कर सकता है। यानी की यह फूड सिक्योरिटी के लिए भी एक बड़ा खतरा है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jul 06, 2025 पर 3:43 PM
Aspergillus: ऐसा फंगस जो इंसानों को अंदर से खा कर बना देता है खोखला! महामारी का है खतरा
यह मुख्य रूप से इंसानों में फेफड़ों को डैमेज करती है जिससे मौत भी हो सकती है

Aspergillus Fungi: Aspergillus एक संक्रमण पैदा करने वाला खतरनाक फंगस है जो हर साल लाखों मौतों के लिए जिम्मेदार है। यह दुनिया भर में पाया जाता है। एक नए रिसर्च में ये चेतावनी दी गई है कि जैसे-जैसे वैश्विक तापमान यानी पृथ्वी का तापमान बढ़ता जा रहा है, एस्परगिलस दुनिया भर में बड़े स्तर पर फैल सकता है जिससे लाखों लोग प्रभावित हो सकते हैं। बता दें कि हर साल तकरीबन 2.5 मिलियन लोग फंगल संक्रमणों से मर जाते हैं। अगर यह फंगस फैलता है तो मौतों का आंकड़ा बड़े स्तर पर बढ़ सकता है!

मैनचेस्टर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की एक टीम द्वारा किए गए रिसर्च में कहा गया है कि Aspergillus प्रजातियां 'व्यापक पर्यावरणीय सैप्रोट्रॉफ' हैं जो मनुष्यों, पशुधन और पौधों में गंभीर संक्रमण पैदा कर सकती हैं। यह शोध इस महीने की शुरुआत में प्रकाशित हुआ था और वर्तमान में इसकी समीक्षा की जा रही है।

 

कैसे फैलता है यह फंगस?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें