ऑस्ट्रेलियाई बच्ची गई थी पाकिस्तान घूमने, शहबाज शरीफ की पुलिस ने मार दी गोली, PM अल्बानीज भड़के

Australian Girl Killed In Pakistan: 10 जून को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के उत्तरी शहर चकवाल में हथियारबंद लुटेरों ने हानिया और उसके परिवार को उनकी किराए की कार में बंधक बना लिया था। पंजाब पुलिस के मुताबिक, संदिग्धों ने एक पुलिस अधिकारी पर गोली चलाई, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें बच्ची की मौत हो गई

अपडेटेड Jun 16, 2026 पर 11:22 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Australian Girl Killed In Pakistan: पाकिस्तान में 9 साल की ऑस्ट्रेलियाई बच्ची को गोलियों से भून दिया गया

Australian Girl Killed In Pakistan: पाकिस्तान इन दिनों दो वजहों से अपनी इंटरनेशनल फजीहत करा रहा है। एक तो कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में सुरक्षा बलों की ज्यादतियों और दूसरा चकवाल एनकाउंटर को लेकर पाकिस्तान आलोचनाओं का सामना कर रहा है। एक ऐसी मुठभेड़ जिसमें 9 साल की ऑस्ट्रेलियाई बच्ची को गोलियों से भून दिया गया। उसके पिता और भाई घायल हो गए। 10 जून को ये वारदात हुई। अब दुनिया की मीडिया पाकिस्तान के इस ढुलमुल रवैए पर सवाल उठा रही है। खासकर, ऑस्ट्रेलिया की मीडिया क्योंकि ये लोग ऑस्ट्रेलियाई नागरिक हैं।

छुट्टियां मनाने पाकिस्तान आए परिवार पर पुलिस ने भूल से गोलीबारी की, जिसे ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख मीडिया संस्थानों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है। इससे पाकिस्तान की कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना 10 जून की है, जब पर्थ में रहने वाला परिवार चकवाल में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने जा रहा था। रास्ते में कथित लुटेरों ने परिवार को बंदूक की नोक पर रोक लिया।

इसी दौरान मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और संदिग्धों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। पुलिस ने भ्रमवश यह मान लिया कि लुटेरे परिवार की कार में भागने की कोशिश कर रहे हैं और उन्होंने कार पर गोलियां चला दीं। इस फायरिंग में 9 वर्षीय हानिया की मौत हो गई। जबकि उसके पिता और भाई घायल हो गए।


ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने उठाए सवाल

ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख मीडिया संस्थान ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (ABC) और एसबीएस ने इस घटना को प्रमुखता से प्रकाशित किया। रिपोर्ट में इस बात पर जोर दिया गया कि एक विदेशी नागरिक परिवार, जो छुट्टियां मनाने पाकिस्तान आया था, पुलिस की कथित लापरवाही का शिकार बन गया।

प्रमुख पाकिस्तानी दैनिक 'द डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाब (पाकिस्तान) के अपराध नियंत्रण शाखा (सीसीडी) के प्रमुख सोहेल चाथा ने स्वीकार किया कि संबंधित अधिकारी ने तय मानकों का पालन नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पुलिस अधिकारी की बड़ी लापरवाही सामने आई है। निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने न केवल पाकिस्तान की पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। बल्कि विदेशी पर्यटकों और प्रवासी पाकिस्तानियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंताएं बढ़ा दी हैं। अंतरराष्ट्रीय मीडिया में हुई आलोचना से पाकिस्तान को कूटनीतिक और छवि संबंधी नुकसान झेलना पड़ रहा है। जबकि न्याय और जवाबदेही की मांग लगातार तेज हो रही है।

PM अल्बानीज भड़के

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने पाकिस्तान के अधिकारियों से हानिया अहमद की गोली लगने से हुई मौत की सही जांच करने को कहा है। BBC की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि एक पुलिस अधिकारी ने यह सोचकर कि संदिग्ध परिवार की गाड़ी में भाग रहे हैं गलती से गोली चला दी, जिससे नौ साल की बच्ची की मौत हो गई। जबकि उसके पिता एवं बड़े भाई घायल हो गए।

पंजाब पुलिस का कहना है कि संदिग्धों ने पहले पुलिस अधिकारी पर गोली चलाई थी। उस अधिकारी को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि, लड़की के पिता ने SBS उर्दू को बताया कि पुलिस ने पहले गोली चलाई थी। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया उम्मीद करता है कि इन हालात में पारदर्शिता बरती जाएगी और सही जांच होगी।"

ये भी पढ़ें- Moradabad Housing Project: मुरादाबाद में सस्ता घर खरीदने का सुनहरा मौका, MDA की ‘सह्याद्रि आवासीय योजना’ लॉन्च, तुरंत करें अप्लाई

'गार्जियन' की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि जिस अधिकारी ने ऑस्ट्रेलियाई परिवार की कार पर गोली चलाई थी। उसने बल प्रयोग से जुड़े तय नियमों और कानूनी सिद्धांतों का पूरी तरह से उल्लंघन किया। फिलहाल उसे ड्यूटी से सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया है। फिर उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।